फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Markets to remain closed on Sunday 25 April 2021

हिमाचल में आज भी बाजार बंद, कोविड के बढ़ते मामलों के बीच नई व्यवस्था हुई लागू

Sun, 25 Apr 2021 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 25 Apr 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: Markets to remain closed on Sunday 25 April 2021
बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार के शनिवार और रविवार को सूबे के सभी बाजार बंद रखने के आदेश का असर देखने को मिला। शनिवार को आदेश के पहले दिन प्रदेश में तकरीबन सभी जगह बाजार बंद रहे। दूध व दुग्ध उत्पादों के अलावा फल, सब्जी, दवाएं जैसे जरूरी रोजमर्रा की सेवाओं की बिक्री करने वाली दुकानों को बंद के आदेश से अलग रखा गया।

विज्ञापन


हालांकि इन दुकानों पर भी सामान्य से कम ही भीड़ देखने को मिली। वहीं, आदेश में होटल, रेस्तरां व ढाबों को पर्यटन विभाग की ओर से जारी कोविड से संबंधी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत संचालित करने के आदेश थे लेकिन ज्यादातर होटलों में अन्य राज्यों के वीकेंड लॉकडाउन जैसे आदेशों के चलते सन्नाटा ही रहा। सभी सरकारी कार्यालयों में ताले लटके रहे। अधिकारियों कर्मचारियों ने इस दौरान वर्क फ्रॉम होम ही किया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी जरूर दफ्तरों में पहुंचे लेकिन उनकी संख्या भी कम ही रही। इस दौरान दिनभर पुलिस की टीमें बाजारों में गश्त कर सरकार के आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने में जुटी रहीं। उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पहले ही आदेशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी कर दिए थे। रविवार को भी सूबे में सभी जगह बाजार व व्यावसायिक परिसर बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed