फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Himachal News: Man by mistake board HRT bus reached Hamirpur Himachal instead Hamirpur Uttar pradesh

गफलत: जाना था यूपी वाले हमीरपुर, पहुंच गया हिमाचल के हमीरपुर में

Fri, 16 Jul 2021 02:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Jul 2021 02:04 PM IST
सार

इस मामले को एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल के ध्यान में लाया गया तो उन्होंने बिना देर किए युवक को एचआरटीसी की दिल्ली जाने वाली बस में निशुल्क भेजने और उसके भोजन की व्यवस्था की।

विज्ञापन
Himachal News: Man by mistake board HRT bus reached Hamirpur Himachal instead Hamirpur Uttar pradesh
पुरुषोत्तम श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का एक युवक दिल्ली बस स्टैंड से अपने गांव के लिए बस में सवार हुआ, लेकिन गुरुवार सुबह जब आंख खुली तो उसने अपने आप को हिमाचल के हमीरपुर बस अड्डे पर पाया। हमीरपुर बस अड्डे पर पहुंची बस के कंडक्टर ने युवक को बस से नीचे उतरने के लिए कहा। बस से उतरने के बाद युवक हैरान रह गया, उसने कहा कि यह यूपी का हमीरपुर नहीं है। युवक का पर्स भी कहीं गिर गया था।

विज्ञापन


इसके बाद वह काफी देर तक बस अड्डे पर बैठ कर वापस जाने के लिए स्थानीय लोगों से मदद मांगता रहा। इस मामले को एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल के ध्यान में लाया गया तो उन्होंने बिना देर किए युवक को एचआरटीसी की दिल्ली जाने वाली बस में निशुल्क भेजने और उसके भोजन की व्यवस्था की। डीडीएम विवेक लखनपाल के इस सेवाभाव की जिलाभर में प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के बांदा के गांव परमापुरवा के रहने वाले पुरुषोत्तम श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी बहन की दो साल पहले शादी हुई है। जीजा पनीपत में एक फैक्टरी में काम करते हैं। सोमवार को वह अपनी बहन को जीजा के पास छोड़ने के लिए पानीपत आया था। इसके बाद दिल्ली के कश्मीरी गेट पहुंचा। बुधवार रात को साढ़े दस बजे कश्मीरी गेट पर रुकी बस के परिचालक ने हमीरपुर जाने के लिए आवाज दी। 680 रुपये किराया देने के बाद वह उस बस में सवार हो गया, लेकिन गलती से गुरुवार को सुबह हिमाचल के हमीरपुर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार दिल्ली आया था। पुरुषोत्तम ने बताया कि उसके पास जो पैसे थे वह खर्च हो गए। उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि इंसानियत के नाते युवक की मदद करना हमारा फर्ज है। मामला ध्यान में आते ही युवक को दिल्ली तक निशुल्क भेजने की व्यवस्था निगम की बस में कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed