{"_id":"6035f88d36cb7313404038fc","slug":"himachal-news-lpg-gas-subsidy-payment-at-home-by-postman-india-post-deaprtment","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू गैस सब्सिडी की राशि अब घर पर पहुंचाएगा डाकिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू गैस सब्सिडी की राशि अब घर पर पहुंचाएगा डाकिया
Wed, 24 Feb 2021 12:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
डाकिया (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी की राशि अब डाक विभाग का कर्मचारी (डाकिया) सीधे लोगों के घरों तक पहुंचाएगा। घर-द्वार पर सब्सिडी की राशि लेने के लिए उपभोक्ताओं का खाता इंडिया पोस्टल पेमेंट बैंक में होना अनिवार्य है। अभी तक करीब 15 लाख लोगों के खाते इस बैंक के तहत खुले हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में प्रत्येक घरेलू गैस सिलिंडर पर 39 रुपये सब्सिडी मिल रही है। डाक विभाग मंडल हमीरपुर के प्रवर अधीक्षक आरके चौधरी ने कहा कि जिन लोगों का खाता इंडिया पोस्टल पेमेंट बैंक में है और सब्सिडी घर-द्वार पर चाहते हैं, वे डाकिये के माध्यम से इसे घर पर ले सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय डाक विभाग के निदेशक दिनेश मिस्त्री ने कहा कि प्रदेश में करीब 15 लाख लोग इस बैंक से जुड़े हैं। इन उपभोक्ताओं को अब घरेलू गैस सब्सिडी घर-द्वार नकद देने की सुविधा दी जा रही है। इन उपभोक्ताओं को बिजली, पानी सहित कई तरह के बिलों, पीपीएफ, आरडी और सुकन्या समृद्धि की राशि जमा करवाने की सुविधा भी दी जा रही है।
विज्ञापन
ऐसे ले सकते हैं लाभ
ग्राहक को डाक विभाग के इंडिया पोस्टल पेमेंट बैंक में खाता खुलवाना होगा। खाता खुलवाते समय यहां पर गैस सब्सिडी लेने वाले कॉलम पर टिक करना होगा। इसके बाद सब्सिडी खाते में आना शुरू हो जाएगी। उपभोक्ता जब सब्सिडी की राशि लेना चाहे तो संबंधित डाकघर में संपर्क कर सकता है। इसके बाद डाकिया घर पर नकद राशि देकर जाएगा।