फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Knowledge of different topics will be tested with quiz in govt schools

कक्षावार अलग-अलग विषयों के क्विज से जांचा जाएगा ज्ञान

Thu, 27 Aug 2020 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 27 Aug 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: Knowledge of different topics will be tested with quiz in govt schools
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा में ऑनलाइन पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए हर शनिवार को होने वाले क्विज को अब कक्षावार अलग-अलग विषयों में करवाया जाएगा। इससे पहले दो विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाते थे। इस शनिवार से समग्र शिक्षा अभियान का राज्य परियोजना कार्यालय इसमें बदलाव करने जा रहा है। व्हाट्सएप के माध्यम से विद्यार्थियों के स्वयं आकलन के लिए शुरू किए गए इस अभियान में अगले सप्ताह से नौवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को भी जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


इस सप्ताह से क्विज में नए विषय जोड़े जाएंगे। कक्षा पहली और दूसरी के लिए गणित और अंग्रेजी, कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवीं के लिए गणित और ईवीएस तथा छठी से आठवीं के लिए गणित और विज्ञान विषयों पर क्विज होगी। अगले सप्ताह से सामाजिक विज्ञान विषय भी इसमें जुड़ जाएगा। क्विज के आयोजन को लेकर एक और बदलाव भी इस सप्ताह से किया गया है।
विज्ञापन


अभी तक छात्र क्विज में अपने जिले और ब्लॉक को पंजीकृत कर सकते थे। इस सप्ताह से विभाग ने एक नई सुविधा जोड़ी है, जिससे छात्र यू डाइस कोड दर्ज कर अपने स्कूल का पंजीकरण कर सकेंगे। विद्यार्थियों या उनके अभिभावकों को अपने शिक्षक से अपने स्कूल का यू डाइस कोड प्राप्त करना होगा। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि पिछले हफ़्तों में राज्य भर में अब तक 2.2 लाख से अधिक छात्रों ने क्विज में भाग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हफ्ते में अधिकतम 90,000 बच्चों ने ही हिस्सा लिया है। विभाग प्रयासरत है कि व्हाट्सएप से जुड़े कक्षा पहली से आठवीं के सभी तीन लाख विद्यार्थी और नौवीं से जमा दो कक्षा के सभी दो लाख विद्यार्थी आने वाले हफ्तों में क्विज में हिस्सा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed