फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News: karva chauth udyapan 2020 vidhi and karva chauth vrat vidhi

करवाचौथ व्रत इस बार उद्यापन के लिए है शुभ, महिलाएं जमकर कर रही ही हैं खरीदारी

Sun, 01 Nov 2020 07:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सुजानपुर (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, सुजानपुर (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Nov 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: karva chauth udyapan 2020 vidhi and karva chauth vrat vidhi
करवाचौथ

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर होने वाला करवाचौथ व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। करवाचौथ के व्रत में भगवान गणेश की वंदना समेत शंकर, माता पार्वती और चंद्र देवता की पूजा होती है। इस बार बुधवार के दिन करवाचौथ होने के कारण इसकी महत्ता और बढ़ गई है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। 4 नवंबर को करवाचौथ का व्रत है। इस दिन महिलाओं के लिए उद्यापन (मोख) का भी शुभ मुहूर्त है।

विज्ञापन


इस दिन पंडित विधिविधान से पूजा करवाते हैं और सुहागिन महिलाएं शृंगार का सामान बांटती हैं। करवाचौथ का व्रत निर्जल व्रत है। व्रत सूर्योदय से पहले आरंभ होता है, जिसमें महिलाएं सरगी खाकर व्रत की शुरुआत करती हैं। व्रत रात्रि चांद के निकलने और चांद के दर्शन तक चलता है।
विज्ञापन


यह व्रत महिलाएं खास तौर पर पति की लंबी आयु की मनोकामना के लिए रखती हैं। राजपुरोहित पंडित आशुतोष शास्त्री ने कहा कि इस बार उद्यापन के लिए शुभ मुहूर्त है। उद्यापन करवाने वाली महिलाओं ने पहले से ही उनसे समय ले लिया है। महिलाएं व्रत के दौरान नए वस्त्र पहनती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed