फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News ITBP inspector and NCC cadet died due to drowning in water

Himachal News: आईटीबीपी इंस्पेक्टर और एनसीसी कैडेट की पानी में डूबने से मौत

Fri, 26 Jul 2024 09:47 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, संवाद/काजा ( लाहौल स्पीति)/शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, संवाद/काजा ( लाहौल स्पीति)/शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 26 Jul 2024 09:47 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में आईटीबीपी में तैनात इंस्पेक्टर की बह जाने से जान चली गई। दूसरी घटना शिमला के सुन्नी में पेश आई। यहां नौटी खड्ड में नहाते समय एनसीसी कैडेट की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Himachal News ITBP inspector and NCC cadet died due to drowning in water
आईटीबीपी में तैनात इंस्पेक्टर चंद्र मोहन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की खड्ड और नाले में बह जाने से मौत हो गई। लाहौल-स्पीति में काजा उपमंडल के करग्युपा नाले को पार करते समय आईटीबीपी में तैनात इंस्पेक्टर की बह जाने से जान चली गई। वहीं, दूसरी घटना शिमला के सुन्नी में पेश आई। यहां नौटी खड्ड में नहाते समय एनसीसी कैडेट की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


लाहौल-स्पीति के पुलिस अधीक्षक मंयक ने बताया कि आईटीबीपी 17वीं वाहिनी में बतौर इंस्पेक्टर तैनात निरीक्षक चंद्रमोहन नेगी (54) पुत्र भोपाल सिंह निवासी तल्ली कांडई, पौड़ी गढ़वाल दुर्गा चौक, जौलीग्रांट, देहरादून 25 जुलाई को 4:30 बजे गश्त के दौरान करग्यूपा नाला पार कर रहे थे कि अचानक पैर फिसलने से नाले में गिर गए। लगभग 100 मीटर तक बह जाने से उनके सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने शव बरामद कर काजा अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद आईटीबीपी को सौंप दिया है।

विज्ञापन

उधर, दूसरी घटना शिमला के सुन्नी में पेश आई। यहां वीरवार शाम 5:00 बजे नौटी खड्ड में नहाते समय कुश ठाकुर (20) पुत्र मनोज कुमार गांव हरथु, तहसील अर्की, जिला सोलन की डूबने से मौत हो गई। कुश के साथियों से पूछताछ में पता चला कि 16 से 24 जुलाई तक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुन्नी में एनसीसी कैंप था। कैंप के समापन के बाद कई कैडेट्स अपने स्कूल और घर चले गए, लेकिन करीब 25 कैडेट्स कैंप में ही रुके थे। वीरवार को कैंप इंचार्ज सूबेदार श्याम लाल के संरक्षण में बच्चे नौटी खड्ड स्थित चाबा में नहाने और कपड़े धोने गए थे। इस दौरान कुश की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। कुश को कैंप प्रभारी व साथियों ने पानी से बाहर निकालकर सुन्नी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां कुश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कुश के परिजनों को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed