फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: HRTC employees strike on Monday demands overtime pension and dearness allowance

एचआरटीसी कर्मियों की हड़ताल: हिमाचल में कल थमे रहेंगे परिवहन निगम की 2800 बसों के पहिये

Sun, 17 Oct 2021 07:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Oct 2021 07:39 PM IST
सार

हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति का कहना है कि 14 सितंबर को निगम प्रबंधन को हड़ताल का नोटिस दिया था। बावजूद कर्मचारियों की मांगों को अनसुना किया।

विज्ञापन
Himachal News: HRTC employees strike on Monday demands overtime pension and dearness allowance
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार से पथ परिवहन निगम की बस सेवाएं ठप रहेंगी। रविवार रात 12 से सोमवार 12 बजे तक सड़कों पर निगम की बसें नहीं चलेंगी। लोकल रूटों पर भले ही निजी बसें चलती रहें, लेकिन लंबे रूट पर बस सेवाएं बाधित रहने से लोगों को परेशानी होगी। एचआरटीसी के बेड़े में 3350 बसें हैं। इसमें 2800 बसें विभिन्न रूटों पर दौड़ रही हैं। एचआरटीसी के कर्मचारी मुख्यालय समेत अन्य यूनिटों में प्रदर्शन करेंगे। चालकों-परिचालकों के अलावा अन्य स्टाफ भी हड़ताल में शामिल रहेगा। 

विज्ञापन


हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति का कहना है कि 14 सितंबर को निगम प्रबंधन को हड़ताल का नोटिस दिया था। बावजूद कर्मचारियों की मांगों को अनसुना किया। अब हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। समिति के सचिव खेमेंद्र गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, ओवरटाइम, पेंशन, ग्रेच्युटी,  कंप्यूटेशन, लीव एनकैशमेंट, जीपीएफ, मेडिकल रिवर्समेंट, डीए, आईआर बकाया है। यह सब मिलाकर करीब 582 करोड़ रुपये का भुगतान कर्मचारियों का देय बनता है। इसके चलते प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये हैं कर्मचारियों की मांगे....
एचआरटीसी को रोडवेज का दर्जा देना
भ्रष्टाचार से संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ  कार्रवाई करना
पीस मील कर्मचारियों को एकमुश्त अनुबंध पर लाना
चालकों को पूर्व की भांति 9880 का आरंभिक वेतनमान 
परिचालकों को आरंभिक वेतनमान एवं एपीसी स्कीम का लाभ
निगम में खाली पड़े पदों को भरना
वेट लीज पर चल रही बसें बंद करना
पेंशन के लिए बजट का प्रावधान करना
पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करना
निजी रूट परमिट देने पर पूर्ण रोक

हिमाचल से बाहर भी नहीं जाएंगी बसें
बाहरी राज्यों के लिए रात 12 बजे के बाद बसें नहीं चलेंगी। इसी तरह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से हिमाचल प्रदेश में आने वाली बसें भी नहीं आएंगी। इस संबंध में बाहरी राज्यों को जाने वाले चालक-परिचालकों को अवगत कराया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को रहती है भीड़, तीन दिनों से छुट्टी पर गए हैं लोग
लोग तीन दिनों की छुट्टियों व दशहरे के चलते घर गए हैं। ऐसे में सभी अब सोमवार को अपने-अपने कार्यालयों को आएंगे। ऐसे में दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों को परेशानी आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed