फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal news: hrtc bus accident one killed seven injured avalanche in sach pass chamba

Accident in Chamba Himachal: पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आए चार वाहन, एक की मौत, छह घायल

Sun, 26 Jun 2022 08:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Jun 2022 08:54 PM IST
सार

चंबा-किलाड़ मार्ग पर साच दर्रे के समीप पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आने से एचआरटीसी की बस, बोलेरो समेत चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
himachal news:  hrtc bus accident one killed seven injured avalanche in sach pass chamba
हिमखंड की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई एचआरटीसी बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंबा-किलाड़ मार्ग पर साच दर्रे के समीप पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस, बोलेरो समेत चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। रविवार दोपहर 2:00 बजे हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसे से पूर्व कुछ लोग दर्रे के समीप फंसी बोलेरो गाड़ी को निकालने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। मार्ग पर दो अन्य वाहन भी खड़े थे। इसी बीच अचानक पहाड़ी से चट्टानें और बर्फ के टुकड़े आ गिरे। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान 35 सवारियों से भरी एचआरटीसी की बस चंबा की तरफ से आ रही थी। वह भी इसकी चपेट में आ गई। गनीमत रही कि बस एक चट्टान के साथ फंस गई, नहीं तो गहरी खाई में गिरने से बड़ी अनहोनी हो सकती थी। मौके पर पहुंची तीसा थाना पुलिस की टीम ने अन्य लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया और उपचार के लिए तीसा अस्पताल पहुंचाया।

घायल टैक्सी चालक योग राज (42) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी दियोड़ा, पंचायत जसौरगढ़, चुराह की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। तीन घायल चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए। एसडीएम चुराह गिरीश शर्मा ने बताया कि मृतक के परिवार वालों को दस हजार और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये फौरी राहत जारी कर दी गई है। हादसे पर सीएम जयराम ठाकुर ने शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed