फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: hrtc board of directors meeting for piece meal workers

बीओडी की बैठक: पीसमील वर्करों की मांगों पर कल होगा फैसला

Fri, 17 Dec 2021 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 Dec 2021 06:40 PM IST
सार

तकनीकी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव पूर्ण चंद ने कहा कि बीओडी में अगर पीसमील वर्करों की मांग पर फैसला होता है तो ठीक है, ऐसा नहीं हुआ तो हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन
Himachal News: hrtc board of directors meeting for piece meal workers
पीसमील वर्कर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीसमील वर्करों की मांगों पर शनिवार को फैसला हो सकता है। सरकार ने शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे होटल हॉलीडे होम में निदेशक मंडल की बैठक बुलाई है। इसमें निगम के प्रशासनिक अधिकारियों से भी मौजूद रहने के लिए कहा है। पीसमील वर्करों की हड़ताल 19वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। तकनीकी कर्मचारी भी प्रतिदिन दो घंटे इनकी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। टूलडाउन स्ट्राइक से सात सौ बसें सड़कों पर खड़ी हैं। ढाई सौ से अधिक रूट प्रभावित हैं। 

विज्ञापन


एचआरटीसी प्रबंधन ने पीसमील वर्करों और तकनीकी कर्मचारियों को हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने के लिए पत्र लिखा है। कहा गया है कि इनका मामला सर्विस कमेटी और सरकार से उठाया गया है। तकनीकी कर्मियों और पीसमील वर्करों का कहना है कि जब तक सरकार वर्करों को अनुबंध पर लाने से संबंधित पत्र जारी नहीं करती, तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन


तकनीकी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव पूर्ण चंद ने बताया कि तकनीकी कर्मचारी हर दिन 2 से 4 बजे तक हड़ताल पर हैं। सरकार हर बार कर्मचारियों को आश्वासन देती रही है। बीओडी में अगर पीसमील वर्करों की मांग पर फैसला होता है तो ठीक है, ऐसा नहीं हुआ तो हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed