फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: hotel booking cancelled by tourists due to night curfew in kangra

कोरोना ब्लास्ट से होटलों में धड़ाधड़ रद्द हो रही बुकिंग, नाइट कर्फ्यू से 10 फीसदी तक पहुंची ऑक्यूपेंसी

Wed, 25 Nov 2020 10:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 25 Nov 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: hotel booking cancelled by tourists due to night curfew in kangra
होटल - फोटो : Pexels.com

कांगड़ा जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों का असर अब पर्यटन व्यवसाय पर भी पड़ना शुरू हो गया है। जिले में नाइट कर्फ्यू लागू हो जाने से पर्यटन निगम सहित निजी होटलों में एडवांस बुकिंग धड़ाधड़ रद्द होने लगी हैं। जिले के होटलों में अब आक्यूपेंसी 10 फीसदी तक पहुंच चुकी है। कर्फ्यू के जारी रहने से आक्यूपेंसी के अभी और नीचे गिरने की संभावना है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण निजी और पर्यटन निगम के होटलों में अब तक 15 से 20 फीसदी तक बुकिंग रद्द हो चुकी हैं। होटल व्यवसायियों की मानें तो वे होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों को 50 से 60 फीसदी तक की छूट दे रहे हैं। बावजूद इसके पर्यटक होटलों में नहीं ठहर रहे हैं। वहीं जो थोड़ी बहुत बुकिंग पर्यटकों ने करवाई थीं, वे भी अब जिले में रात्रि कर्फ्यू लगने के बाद रद्द होनी शुरू हो गई है। होटलों में कोरोना के हालात पर पूछताछ के लिए लगातार पर्यटकों के फोन आ रहे हैं। 
विज्ञापन


ये हैं पर्यटकों के सवाल
- क्या हमारी गाड़ी को आठ बजे के बाद जिले में एंट्री मिलेगी?
- देर रात पहुंचने पर पुलिस प्रशासन की ओर से हमें तंग तो नहीं किया जाएगा?
- शादियों के लिए बुक करवाए गए होटलों में क्या समारोह हो सकेंगे?

जिले में रात्रि कर्फ्यू लगाने से पर्यटन व्यवसाय को काफी नुकसान होगा। होटलों में अधिकतर पर्यटक रात को ही पहुंचते हैं, क्योंकि दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों को कांगड़ा सहित अन्य पर्यटन स्थलों में पहुंचने में समय लगता है। वहीं अब होटलों में बुकिंग रद्द होने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब तक 15 से 20 फीसदी तक बुकिंग रद्द हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- अश्वनी बांबा, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला। 

यह समय पर्यटन सीजन का था। उम्मीद थी कि होटलों में आक्यूपेंसी बढ़ेगी, लेकिन अब पर्यटन व्यवसाय को घाटा उठाना पड़ेगा। - कर्ण देव वर्मा, एजीएम, पर्यटन निगम कांगड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed