फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News: himachal pradesh state electricity board gave promotion after one year of death to SDO post

एक साल पहले मर चुके जेई को प्रमोशन देकर बना दिया एसडीओ

Thu, 06 May 2021 10:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर विनोद शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, अवाहदेवी (हमीरपुर)
विनोद शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, अवाहदेवी (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 May 2021 10:58 AM IST
सार

बिजली बोर्ड ने एक साल पहले स्वर्ग सिधार चुके जूनियर इंजीनियर को एसडीओ के पद पर पदोन्नति दे दी है। इससे बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गत दिवस डिप्लोमा होल्डर 9 जेई को पदोन्नत कर सहायक अभियंता बनाया गया। इसमें राज कुमार वर्मा का नाम भी शामिल है। पिछले वर्ष उनका स्वर्गवास हुआ है। विभाग की लचर कार्यप्रणाली के तहत उन्हें अभी भी जीवित दिखाया जा रहा है।

विज्ञापन
Himachal News: himachal pradesh state electricity board gave promotion after one year of death to SDO post
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली बोर्ड ने एक साल पहले स्वर्ग सिधार चुके जूनियर इंजीनियर को एसडीओ के पद पर पदोन्नति दे दी है। इससे बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गत दिवस डिप्लोमा होल्डर 9 जेई को पदोन्नत कर सहायक अभियंता बनाया गया। इसमें राज कुमार वर्मा का नाम भी शामिल है। पिछले वर्ष उनका स्वर्गवास हुआ है। विभाग की लचर कार्यप्रणाली के तहत उन्हें अभी भी जीवित दिखाया जा रहा है।

विज्ञापन


मई 2020 में भी सुदेश कुमार नाम के मृत व्यक्ति को पदोन्नत कर सहायक अभियंता बना दिया गया था। किसी भी पद पर कर्मचारी की पदोन्नति से पहले सभी नियमों को और रिकॉर्ड की जांच पड़ताल होती है। आम जनता में भी इस प्रकार के कार्यों से बोर्ड की फजीहत हो रही है। दूसरी तरफ, कई लोग पिछले कई वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे हैं। इनके बारे में बोर्ड कोई सुध नहीं ले रहा।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिशासी अभियंता बड़सर इंजीनियर वतन सिंह ने कहा कि उक्त जेई बड़सर मंडल के अंतर्गत ही कार्यरत थे। वे स्वर्ग सिधार चुके हैं। इसकी सूचना बोर्ड कार्यालय को दे दी गई थी। उधर, बोर्ड की अंडर सेक्रेटरी लीला चौहान ने कहा कि इस बारे में छानबीन की जा रही है कि गलती किस स्तर पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed