फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News helicopter carrying ration to Malana could not land flew twice

Ration By Helicopter To Malana: राशन लेकर मलाणा के लिए उड़ा हेलिकॉप्टर नहीं हो पाया लैंड, दो बार भरी उड़ान

Fri, 16 Aug 2024 07:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 16 Aug 2024 07:51 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मलाणा गांव में राशन की किल्लत हो गई है। जिसको देखते हुए शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से मलाणा गांव राशन भेजा गया, लेकिन राशन लेकर गया हेलिकॉप्टर शुक्रवार को लैंड नहीं हो पाया।

विज्ञापन
Himachal News helicopter carrying ration to Malana could not land flew twice
राशन लेकर मलाणा गांव के लिए रवाना हेलीकॉप्टर नहीं हो पाया लैंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मलाणा गांव के लिए राशन लेकर गया हेलिकॉप्टर शुक्रवार को लैंड नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने अपनी मेहनत से मलाणा में स्कूल के पास एक अस्थायी हेलीपैड का निर्माण किया है। दो बार हेलिकॉप्टर ने भुंतर से राशन लेकर मलाणा के लिए उड़ान भरी लेकिन यह कोशिश कामयाब नहीं हो पाई।

विज्ञापन


जिस स्थान पर अस्थायी हेलीपैड बनाया गया है। वहां पर आसपास पेड़ हैं। ऐसे में हेलिकॉप्टर को यहां पर उतारना जोखिम भरा साबित हो सकता था। मलाणा में हेलिकॉप्टर न उतरने से लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा। गौर रहे कि मलाणा के लिए सड़क क्षतिग्रस्त है, जिसे ठीक करने में काफी वक्त लगेगा। ऐसे में लोगों के पास अब एकमात्र विकल्प हेलिकॉप्टर का बचा हुआ है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अस्थायी हेलीपैड पर सुबह से लोग जुटना शुरू हो गए थे। सुबह दस बजे तक यहां पर काफी अधिक संख्या में भीड़ लग गई थी। मलाणा पंचायत के प्रधान राजू राम ने कहा कि मलाणा में हेलिकॉप्टर नहीं उतर पाया है। अब शनिवार को हेलिकॉप्टर को लैंड करवाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि जो कमी हेलीपैड में रह गई है, उसे दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलाणा के लिए राशन हेलिकॉप्टर में भेजने का प्रयास जारी है। शनिवार को मलाणा के लिए हेलिकॉप्टर भेजा जाएगा- विकास शुक्ला, एसडीएम सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed