{"_id":"643a5b9abdc6e36a850486fa","slug":"himachal-news-for-admission-in-sports-hostel-trial-from-20-to-28-april-2023-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौका: खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए 20 से 28 अप्रैल तक होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौका: खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए 20 से 28 अप्रैल तक होंगे ट्रायल
Sat, 15 Apr 2023 01:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:40 PM IST
सार
वर्ष 2023-24 के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए शारीरिक मापदंड और खिलाड़ियों की आयु सीमा 13 से 18 वर्ष निर्धारित है, लेकिन वरीयता 13 से 16 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए 20 से 28 अप्रैल तक ट्रायल होंगे। वॉलीबाल, बास्केटबॉल, हॉकी और फुटबाल के खेल छात्रावासों के लिए ट्रायल लिए जाएंगे। 13 से 16 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को वरीयता मिलेगी। मापदंड पूरे करने वाले 12 वर्ष के खिलाड़ी भी चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान ने बताया कि इस संदर्भ में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है। प्रवेश प्रक्रिया के मापदंड तय कर लिए गए हैं। फैसला लिया गया है कि वर्ष 2023-24 के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए शारीरिक मापदंड और खिलाड़ियों की आयु सीमा 13 से 18 वर्ष निर्धारित है, लेकिन वरीयता 13 से 16 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
वॉलीबाल और बास्केटबाल में असाधारण ऊंचाई वाले छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी। राष्ट्रीय, सब जूनियर, जूनियर व स्कूली स्तर के विजेता, उपविजेता और तीसरा स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को न्यूनतम शारीरिक मापदंड पूरा न करने पर भी उनके प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया में वरीयता दी जाएगी। चुने हुए खिलाड़ियों को मुफ्त आवास, भोजन, खेल किट, खेल सामान और आधुनिक खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 20 से 28 अप्रैल तक होने वाले सभी ट्रायल सुबह नौ बजे से शुरू होंगे।
विज्ञापन
ट्रायल की तिथि स्पर्धा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल
20 अप्रैल वॉलीबाल लड़कियां जुब्बल
21 अप्रैल वॉलीबाल लड़के मतियाना
24 अप्रैल हॉकी लड़के सुंदनगर
25 अप्रैल बास्केटबाल लड़कियां सरकाघाट
26 अप्रैल हॉकी लड़के नादौन
27 अप्रैल बास्केटबाल लड़के पपरोला
28 अप्रैल हॉकी लड़कियां माजरा
28 अप्रैल फुटबाल लड़के रोहड़ू