फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: fishing ban due to fear of bird flu in Pong lake

पौंग झील में बर्ड फ्लू की आशंका के चलते पर्यटन समेत मत्स्य आखेट पर रोक

Sun, 03 Jan 2021 04:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Jan 2021 04:44 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: fishing ban due to fear of bird flu in Pong lake
पौंग झील में पिछले चार दिनों से प्रवासी पक्षियों की रहस्यमय मौत जारी है। - फोटो : अमर उजाला

पौंग झील में प्रवासी पक्षियों की मौत का आंकड़ा हजारों तक पहुंच गया है। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते वन्य प्राणी विभाग ने झील में पर्यटन सहित अन्य सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। मत्स्य आखेट पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। वन्यजीव प्राणी विभाग के डीएफओ राहुल रहाणे ने इसकी पुष्टि की है। मछुआरों और अन्य लोगों को एनाउंसमेंट से झील के 1410 एरिया में न जाने की सूचना दी जा रही है। 

विज्ञापन


झील में पिछले चार दिनों से प्रवासी पक्षियों की रहस्यमय मौत जारी है। विभाग के मुताबिक अभी तक मौत का शिकार एक हजार के करीब प्रवासी पक्षियों की गिनती कर ली गई है। अभी और बीटों में गिनती का कार्य जारी है। इनकी संख्या काफी बढ़ सकती है। प्रतिदिन सैकड़ों विदेशी परिंदों की मौत हो रही है। शनिवार को प्रशासनिक आदेशों के चलते झील में मछली का शिकार करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन


पौंग झील में हर साल अक्तूबर से मार्च तक रूस, साइबेरिया, मध्य एशिया, चीन, तिब्बत आदि देशों से विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे परिंदे लंबी उड़ान भर यहां पहुंचते हैं और पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। अब इन पक्षियों की अचानक मौत हो रही है। वन्यप्राणी विभाग ने बर्ड फ्लू की आशंका के चलते जिलाधीश कांगड़ा को अवगत करवा झील में सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत परिंदों के सैंपल लेकर मध्य प्रदेश के भोपाल की एक प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पौंग झील के सहायक मत्स्य निदेशक जय सिंह ने भी माना कि उन्हें जिलाधीश कांगड़ा के कार्यालय से पौंग झील में प्रवासी पक्षियों की अचानक हो रही मौत के मद्देनजर मत्स्य आखेट पर भी अस्थायी तौर पर प्रतिबंध लगाने के आदेश आए हैं। वन्यजीव प्राणी विभाग के डीएफओ राहुल रहाणे ने बताया कि पौंग झील के 1410 क्षेत्र में सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed