फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: fifty percent staff attended government offices office time schedule changes

दफ्तरों में पहुंचे 50 फीसदी कर्मचारी, आने-जाने का समय भी बदला

Thu, 22 Apr 2021 05:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 22 Apr 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: fifty percent staff attended government offices office time schedule changes
हिमाचल प्रदेश सचिवालय

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से सभी सरकारी दफ्तरों में पचास फीसदी कर्मचारियों के कार्यालय आने की व्यवस्था लागू हो गई है। राज्य सचिवालय से लेकर प्रदेश के तकरीबन सभी सरकारी कार्यालयों में गुरुवार को आधे कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम रहे। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सीएम जयराम ठाकुर ने बंदिशें बढ़ाने की घोषणा की थी, जिसके बाद राज्य आपदा प्रबंधन सेल की ओर से जारी बंदिशों के नए आदेश मंगलवार को जारी कर दिए गए थे। 

विज्ञापन


आदेश जारी होते ही ज्यादातर कार्यालयों में रोस्टर बनाकर जारी कर दिया गया। राज्य सचिवालय में भी 50 फीसदी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को ही कार्यालय बुलाया गया। कार्यालय आने वालों में भी कुछ को 9:30 तो कुछ को 10:00 बजे आने को कहा गया। इसी तरह खाने और कार्यालय छोड़ने के समय में भी आधे घंटे का अंतर रखा गया ताकि कर्मचारियों की भीड़ न जुटे। 
विज्ञापन


दिव्यांग और गर्भवती कर्मचारियों की भी मौजूदगी नहीं दिखी। बसों के लिए भी 50 फीसदी सवारी के साथ संचालन के आदेश लागू हो गए हैं। ज्यादातर सरकारी बसों में तो आदेश का पालन होता दिखा लेकिन कुछ निजी बसों में आदेश के बावजूद 50 फीसदी से ज्यादा सवारियां बैठी दिखीं। शादी समारोहों व अंतिम संस्कार में सिर्फ 50 लोगों की मौजूदगी के आदेश भी वीरवार से लागू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed