फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal News: Dr sanjay Kashyap collected first sample of Covid in Chamba

#LadengeCoronaSe: कोरोना का पहला सैंपल लेने वाले डॉ. संजय आज भी डटे हैं जंग में

Thu, 27 May 2021 10:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 27 May 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Dr sanjay Kashyap collected first sample of Covid in Chamba
डॉ. संजय कश्यप - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण फैलने के बाद चंबा में पहला सैंपल लेने वाले एमडी डॉ. संजय कश्यप तब से लगातार सेवाएं दे रहे हैं। शुरूआती दौर में कोरोना के सैंपल लेने के लिए सभी चिकित्सकों के पास अनुभव नहीं था। तब मेडिसन विभाग के चिकित्सकों की ड्यूटी कोरोना सैंपल एकत्रित करने के लिए लगाई गई थी। उस दौरान डॉ.  संजय कश्यप ने ही पहला सैंपल लिया था। वह कई महीनों तक अपने घर भी नहीं गए।

विज्ञापन


कोविड में सुबह से शाम तक सेवाएं देने के बाद रेस्ट हाउस में रहते थे। बाद में जब कोरोना सैंपल के लिए अन्य चिकित्सकों को ट्रेनिंग दी, तो उनकी ड्यूटी कोविड वार्ड में लग गई। तब से वह कोविड अस्पताल में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूसरी लहर में भी वह एक महीने से अपने घर नहीं गए हैं। डॉ. संजय की सेवाओं को देखते हुए राज्यपाल ने स्वास्थ्य विभाग को प्रशंसा पत्र भेजा था। 
विज्ञापन


लगातार सेवाएं देने के बाद भी डॉ. संजय एक बार भी संक्रमित नहीं हुए हैं। इसके लिए उन्होंने अपना एक शेड्यूल बनाकर रखा है। कोविड ड्यूटी देने के बाद वह दो बार नहाते हैं। ड्यूटी पर जाते समय पहने कपड़ों को वापसी पर अलग रखते हैं। डॉ. संजय चंबा जिले के ही रहने वाले हैं। डॉ. संजय का कहना है कि जब तक कोरोना संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता है। वह इस जंग में भूमिका निभाते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed