फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: dr rajan sushant statement over cm jairam thakur

हेलीकॉप्टर में घूमने वाला सीएम कब से किसान का बेटा हो गया: डॉ. सुशांत

Thu, 24 Dec 2020 05:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 24 Dec 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: dr rajan sushant statement over cm jairam thakur
पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत ने गुरुवार को बल्ह के कंसा चौक में किसानों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर में घूमने वाला मुख्यमंत्री कब से किसान का बेटा हो गया। मुख्यमंत्री पिछले दो साल से जिले की जनता से रूबरू नहीं हुए हैं। बस उड़नखटोले में घूम रहे हैं। सुशांत ने कहा कि किसी भी कीमत पर बल्ह में एयरपोर्ट का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस दौरान बल्ह बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष जोगिंदर वालिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सुशांत से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें प्रस्तावित बल्ह हवाई अड्डे के विरोध को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा और वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को चेताया कि वे सरकार को बल्ह में किसानों को उजाड़ते हुए हवाई अड्डे का निर्माण किसी भी कीमत पर नहीं करने देंगे।
विज्ञापन


इसके बाद पत्रकार वार्ता के दौरान सुशांत ने कहा कि किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए प्रदेश में जगह-जगह किसानों से मिला जा रहा है। इसी कड़ी में बल्ह के किसानों के साथ भी संवाद किया है। किसान बिल देश के किसानों और जनता के साथ धोखा है। जैसे राष्ट्र की संपत्तियों को धीरे-धीरे बेचा जा रहा है वैसे ही अब रिलायंस, अंबानी और अडानी जैसे पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार के की ओर से षड्यंत्र रचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed