फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News: Divyang Shikha sharma in rehabilitation center in Chandigarh

शर्मसार हुई इंसानियत: हिमाचल की दिव्यांग बेटी को चंडीगढ़ में पुनर्वास केंद्र से निकाला

Sun, 28 Nov 2021 03:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 28 Nov 2021 03:02 PM IST
सार

रीढ़ की हड्डी की बीमारी के कारण शिखा कई सालों से घर में बिस्तर में पड़ी रहीं। इससे उनकी पीठ में घाव बन गए। मई में पिता का अकस्मात देहांत हो गया। शिखा की माता का भी वर्ष 2018 में निधन हो चुका है।

विज्ञापन
Himachal News: Divyang Shikha sharma in rehabilitation center in Chandigarh
चंडीगढ़ में सड़क किनारे बैठी शिखा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीढ़ की हड्डी की गंभीर बीमारी के कारण चलने-फिरने में असमर्थ विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर की शिखा शर्मा को चंडीगढ़ में सड़क किनारे रात बितानी पड़ी। गुरुवार को उन्हें चंडीगढ़ के एक पुनर्वास केंद्र से निकाल दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद सहेलियों ने शिखा को दूसरे पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाया। रीढ़ की हड्डी की बीमारी के कारण शिखा कई सालों से घर में बिस्तर में पड़ी रहीं। इससे उनकी पीठ में घाव बन गए। इलाज करवाने के लिए उनके पिता जोगराज शर्मा ने अक्तूबर में बेटी को चंडीगढ़ में दाखिल करवाया। इसी साल मई में उनका अकस्मात देहांत हो गया।

विज्ञापन


शिखा की माता का भी वर्ष 2018 में निधन हो चुका है। सालों से बिस्तर में पड़ी शिखा को अभी तक सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बार शिखा को इलाज के लिए अपनी तरफ से 25 हजार की आर्थिक मदद दी है। विधायक राजेंद्र राणा ने भी आश्वासन दिया था कि वह अपनी देखभाल के लिए किसी महिला की सेवाएं ले सकती हैं। महिला को प्रतिमाह अपनी जेब से खर्च देंगे। शिखा एक साल से चंडीगढ़ में इलाज करवा रही हैं।

विज्ञापन

एक साल तक जिस पुनर्वास केंद्र में भर्ती रहीं, उनके संचालकों ने गुरुवार को उन्हें निकाल दिया। शिखा के इलाज पर करीब दो से तीन लाख की राशि खर्च होनी है। गुरुवार की रात शिखा ने चंडीगढ़ में सड़क किनारे बिताई। वीडियो वायरल होने पर सहेलियों ने अब शिखा को चंडीगढ़ के सेक्टर 28 में स्थित पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाया है।

शिखा के लेख देशभर की विभिन्न पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में प्रकाशित होते रहे हैं। सिरमौर की एक संस्था शिखा शर्मा को हिमाचल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित कर चुकी है। शिखा ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि गुरुवार को उन्हें पुनर्वास केंद्र ने निकाल दिया। यहां वह एक साल से इलाज करवा रही थीं। सड़क किनारे रात बिताने के बाद उनके जानने वाले ने उन्हें सेक्टर 28 में स्थित पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed