फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Director of Higher Education said Use funds released for disaster affected schools properly

Himachal News: उच्च शिक्षा निदेशक बोले- आपदा प्रभावित स्कूलों के लिए जारी राशि का करें सही इस्तेमाल

Thu, 08 Aug 2024 07:55 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 08 Aug 2024 07:55 PM IST
सार

शिक्षा निदेशालय में आयोजित बैठक के दौरान उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने डे-बोर्डिंग राजीव गांधी स्कूलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित स्कूलों के लिए सरकार की ओर से जारी राशि का पूरा और समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। 

विज्ञापन
Himachal News Director of Higher Education said Use funds released for disaster affected schools properly
उच्च शिक्षा निदेशालय में समीक्षा बैठक में मौजूद विभाग के अधिकारी । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने वीरवार को जिला उपनिदेशकों और डीपीओ के साथ बैठक कर प्रदेश के आपदा प्रभावित स्कूलों के लिए सरकार की ओर से जारी राशि का पूरा और समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार से जारी राशि का सही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। किसी भी जगह से धनराशि के दुरुपयोग की सूचना नहीं आनी चाहिए। शिक्षा निदेशालय में आयोजित बैठक के दौरान निदेशक ने डे-बोर्डिंग राजीव गांधी स्कूलों की समीक्षा की।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशक ने शिक्षकों की एसीआर, स्कूलों से डाटा समय पर जारी करने, एंटी ड्रग स्क्वायड गठित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्वालिटी इनिशिएटिव सुनिश्चित करने के लिए निदेशालय स्तर पर नोडल अधिकारी तैनात किया गया। उन्होंने अधिकारियों से स्कूलों में आईसीटी लैब, सीसीटीवी कैमरे, स्मार्ट क्लासेस जैसी सुविधाओं का पूरा उपयोग सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन एजेंडों पर बैठक में चर्चा हुई है, उनको गंभीरता से लें। इन निर्देशों को जमीन पर लागू करें। इस दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने भी उपनिदेशकों व डीपीओ के साथ एक बैठक की। उन्होंने राज्य शिक्षक अवार्ड की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों के चयन के लिए तैयार दिशा-निर्देशों से उपनिदेशकों को अवगत कराया और इनके आधार पर शिक्षकों का चयन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 

नीट और जेईई परीक्षाओं में चयनित बच्चों को किया जाएगा सम्मानित
बैठक में नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सरकारी स्कूलों के बच्चों को कोचिंग सुविधा देने पर भी एक प्रस्तुति दी गई। सरकारी स्कूलों के बच्चों को अवंति फैलो के माध्यम से यह कोचिंग दी जा रही है। समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि इन बच्चों को सम्मानित करने के लिए एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। बच्चों को सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में की गई स्कूलों में स्मार्ट उपस्थिति की समीक्षा
बैठक में विद्या समीक्षा केंद्र की ओर से स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी के लिए शुरू की गई स्मार्ट उपस्थिति को लेकर भी प्रस्तुति दी गई। इसमें विभिन्न जिलों में स्मार्ट उपस्थिति का ब्योरा दिया गया। समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने सभी जिला उपनिदेशकों से कहा कि वे सभी शिक्षकों की हाजिरी स्मार्ट उपस्थिति सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed