फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Deputy Commissioners will hear Private school fee disputes if there is no consensus in PTA meetings

पीटीए बैठकों में सहमति नहीं बनने पर उपायुक्त सुनेंगे स्कूल फीस के विवाद

Wed, 30 Dec 2020 11:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Dec 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Deputy Commissioners will hear Private school fee disputes if there is no consensus in PTA meetings
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

निजी स्कूलों की फीस को लेकर चल रहा विवाद सीधे उपायुक्त की जांच कमेटी के समक्ष नहीं रखा जा सकेगा। सरकार ने अभिभावकों और निजी स्कूल प्रबंधकों से पीटीए की बैठक में शिकायत दूर करने को कहा है। इन बैठकों में कोई सहमति नहीं बनी तो उपायुक्तों के पास मामले जाएंगे। उपायुक्त की अध्यक्षता वाली जांच कमेटी सभी पक्ष सुनने के बाद अंतिम फैसला देगी।

विज्ञापन


मंगलवार को शिक्षा विभाग ने बीते दिनों मंत्रिमंडल बैठक में हुए स्कूल फीस के फैसले को लेकर लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। इन्हें सख्ती से लागू करने के लिए सरकार ने हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक एक्ट 1997 में शर्त नंबर 18 को शामिल कर दिया है। राज्यपाल से मंजूरी के बाद सरकार ने नई शर्त को एक्ट में शामिल किया है। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा की ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


शिक्षक भी कर सकेंगे शिकायत
निजी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक भी पीटीए के समक्ष अपनी बात रख सकेंगे। यहां हल न निकला तो उपायुक्त की अध्यक्षता वाली जांच कमेटी के पास शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ ट्यूशन फीस वसूली को लेकर नहीं हुए कोई आदेश
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के कई बार बयान देने के बाद भी निजी स्कूलों में सिर्फ ट्यूशन फीस वसूली होने के लिखित आदेश जारी नहीं हुए हैं। सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित प्रेस वार्ता के अलावा दो बार सचिवालय से शिक्षा मंत्री सिर्फ ट्यूशन फीस ही लिए जाने के बयान दे चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed