फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: corona recovery rate 97.61 in himachal pradesh

कोरोना रिकवरी रेट में सुधार, डेथ रेट अभी भी बढ़ा रहा चिंता

Sun, 04 Jul 2021 07:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 04 Jul 2021 07:16 PM IST
सार

प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 8 फीसदी है। हिमाचल में जब कोरोना की दूसरी लहर पीक पर थी, उस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 42 हजार के करीब थी। अब यह घटकर 1300 के करीब रह गए हैं।

विज्ञापन
Himachal News: corona recovery rate 97.61 in himachal pradesh
कोरोना वायरस-सांकेतिक - फोटो : PIB

विस्तार

हिमाचल में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर में सुधार आया है। मृत्यु दर हिमाचल के लिए अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। मृत्यु दर 1.90 से घटकर 1.71 फीसदी पहुंची है जबकि रिकवरी रेट 97.61 फीसदी हो गया है। यह देश के रिकवरी रेट से ज्यादा है। हिमाचल में कोरोना के मामले और बढ़ेंगे, प्रदेश सरकार ने इसको लेकर अलर्ट किया है। 

विज्ञापन


प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 8 फीसदी है। हिमाचल में जब कोरोना की दूसरी लहर पीक पर थी, उस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 42 हजार के करीब थी। अब यह घटकर 1300 के करीब रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि प्रदेश में कोरोना खत्म नहीं हुआ है। प्रतिदिन दो सौ के करीब मामले आ रहे हैं। अगर लापरवाही बरती गई तो यह फिर से विकराल रूप धारण करेगा।  
विज्ञापन


चंबा जिले में फिर बढ़ने लगे मामले
आठ जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या सौ से कम रह गई है। अन्य चार जिलों में एक्टिव मरीज इससे ज्यादा हैं। चंबा जिला में फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। लोगों को मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोविड प्रोटोकोल का पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed