फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: cold chain project scam cbi complete probe

CBI: कोल्ड चेन प्रोजेक्ट में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच पूरी

Fri, 22 Jul 2022 11:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 22 Jul 2022 11:52 AM IST
सार

सोलन के कसौली में 300 मीट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड चेन प्रोजेक्ट के नाम पर अफसरों की मिलीभगत से करोड़ों का घोटाला हुआ था।

विज्ञापन
himachal news: cold chain project scam cbi complete probe
सीबीआई

विस्तार

कोल्ड चेन प्रोजेक्ट में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में सीबीआई ने जांच पूरी कर जिला अदालत चक्कर की सीबीआई की विशेष अदालत में चालान पेश कर दिया है। सोलन के कसौली में 300 मीट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड चेन प्रोजेक्ट के नाम पर अफसरों की मिलीभगत से करोड़ों का घोटाला हुआ था। सीबीआई ने दो फर्मों के दस्तावेज भी जब्त किए थे, जिसमें अनुदान के नाम पर किए गए फर्जीवाड़े का पूरा ब्योरा मिला था।

विज्ञापन


सीबीआई की ओर से पेश किए गए चालान के मुताबिक हिलक्रेस्ट फूड्ज फर्म ने कोटी गांव में प्रोजेक्ट के लिए केंद्रीय खाद्य प्रसाधन मंत्रालय से करीब सात करोड़ का अनुदान तो लिया था, लेकिन न तो प्लांट लगाया और न ही मशीनरी स्थापित की। पंजाब (रोपड़) के राजगढ़ में 21 करोड़ से लगने वाले ऐसे ही एक अन्य प्रोजेक्ट की एवज में रिसोर्स फूड प्राइवेट लिमिटेड फर्म ने भी करोड़ों का गोलमाल किया था। बता दें कि सीबीआई ने दोनों फर्मों के खिलाफ शिमला थाने में मामले दर्ज किए थे।
विज्ञापन


सीबीआई ने अपने चालान में हिलक्रेस्ट फूड्स के प्रवीण दीवान, महिला पाली दीवान, एस रावत उर्फ आलम सिंह रावत, एसएल बोर्डिया उर्फ संत लाल बोर्दिया, आरएस धर्म और विक्रम सिंह के नाम शामिल किए हैं। सीबीआई ने फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक लोरेस पेरिस, प्रवीण्र दीवान, ज्योति, जसविंदर परमार, पूजा अग्रवाल, राम स्वरूप शर्मा और विक्रम सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस पर 31 अगस्त को सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed