फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News CM IT advisor left 2.50 lakh salary tookdecision citing economic crisis in state

Himachal News: सीएम के आईटी सलाहकार ने छोड़ा 2.50 लाख वेतन, प्रदेश में आर्थिक संकट का हवाला देकर लिया फैसला

Sun, 25 Aug 2024 10:49 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 25 Aug 2024 10:49 AM IST
सार

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी) गोकुल बुटेल ने अपना ढाई लाख रुपये का वेतन छोड़ने का एलान किया है, साथ ही कहा है कि वे टोकन के तौर पर केवल एक रुपया मासिक वेतन लेंगे।

विज्ञापन
Himachal News CM IT advisor left 2.50 lakh salary tookdecision citing economic crisis in state
गोकुल बुटेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी) गोकुल बुटेल ने प्रतिमाह मिलने वाला 2.50 लाख रुपये का वेतन और भत्ते नहीं लेने का फैसला लिया है। वेतन के तौर पर सिर्फ एक रुपया टोकन वेतन लेने की बात कही है। प्रदेश में आर्थिक संकट का हवाला देकर गोकुल ने यह निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी।

विज्ञापन


गोकुल बुटेल ने बताया कि दिसंबर 2023 से अभी तक उन्होंने बैंक खाते से वेतन नहीं निकाला है। इस वर्ष प्रतिमाह एक रुपया ही वेतन के तौर पर लूंगा। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को पत्र भेजकर मौजूदा वित्तीय संकट और जिम्मेदार वित्तीय उपायों की आवश्यकता पर गोकुल ने बल दिया है। बुटेल ने कहा कि यह निर्णय इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान हमारे राज्य की वित्तीय भलाई में योगदान करने की ईमानदार इच्छा से प्रेरित है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की टीम के एक समर्पित सदस्य के रूप में और हिमाचल प्रदेश की ओर से झेले गए चुनौतीपूर्ण समय के दौरान निस्वार्थ भाव से अपने पूरे जीवन की मुख्यमंत्री की ओर से बचत दान करने के अनुकरणीय भाव से प्रेरित होकर मैंने भी ऐसा ही करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed