फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Chief Minister Sukhu inaugurated the Three Tesla MRI machine at IGMC

Himachal News: आईजीएमसी शिमला में छोटे ट्यूमर का आसान होगा उपचार, नई थ्री टेस्ला मशीन शुरू

Fri, 27 Feb 2026 12:43 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 27 Feb 2026 12:43 PM IST
सार

मशीन की खरीद पर 23 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस मशीन से छोटे ट्यूमर का उपचार सरल होगा।

विज्ञापन
Himachal News Chief Minister Sukhu inaugurated the Three Tesla MRI machine at IGMC
आईजीएमसी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन का किया लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन शुरू हो गई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया। मशीन की खरीद पर 23 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस मशीन से छोटे ट्यूमर का उपचार सरल होगा। थ्री टेस्ला एमएआरआई मशीन से छोटे ट्यूमर, सुक्ष्म चोट, दिमाग की नसों की स्पष्ट तस्वीरें लेने में ज्यादा कारगर हैं। इससे कैंसर जैसे रोगों का स्टीक निदान संभव होगा। थ्री टेस्ला मशीन का डाया बढ़ा होने से मरीज को स्कैन के दौरान घुटन नहीं होगी, इसकी आवाज भी कम होती है। यह दिल, मस्तिष्क के काम करने के तरीके और लिगामेंट की तस्वीरें लेने के लिए सबसे उन्नत मशीन मानी जाती है। आईजीएसी के एमएस डॉ. राहुल राव ने बताया कि मशीन पर कंपनी के इंजीनियर के सामने स्कैन शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन





विज्ञापन

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि आईजीएमसी के ऑर्थोपेडिक विभाग को विश्व-स्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाकर अपग्रेड किया जाएगा। रोबोटिक ऑर्थोपेडिक और स्पाइन सर्जरी भी जल्द शुरू होगी। अस्पताल में अत्याधुनिक आईसीयू स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना, नेरचौक, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज और टांडा अस्पताल में एम्स के बराबर की आधुनिक मशीनें लगेंगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के मकसद से बिना किसी मांग के पुराने उपकरणों और मशीनों को बदलकर इनकी जगह अत्याधुनिक उपकरणों तथा मशीनों को स्थापित करने के लिए कार्य शुरू किया है।

थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन को भी इसलिए स्थापित किया है, 19 साल पुरानी मशीन की जगह नई मशीन लगाई है। इससे मरीजों की जांच अधिक स्टीक तरीके से होगी। उन्होंने चिकित्सकों के लिए देश और विदेश के आधुनिक संस्थानों में एक्सपोजर टुअर आयोजित करने के विभाग को निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडियोलॉजी विभाग की मुखिया चिकित्सक ने बताया कि आईजीएमसी और कमला नेहरू अस्पताल में वर्षों पुरानी मशीनें हैं, इनको भी बदला जाएगा। सरकार का यही व्यवस्था परिवर्तन है कि बिना मांग के सरकार अस्पतालों में आधुनिक उपकरणों, मशीनों को स्थापित कर नई मशीनें लगा रही है। सरकार सेवाओं में सुधार कर आम गरीब आदमी तक बेहतरीन उपचार देने के लिए कार्य कर रही है, जिससे उन्हें प्राइवेट अस्पतालों या पीजीआई न जाना पड़े। मुख्यमंत्री ने पिछली भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आईजीएमसी, केएनएच की पुरानी मशीनों को न बदलकर सरकार ने सिर्फ अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य किया। उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल, स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी, शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान, आईजीएमसी की प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर और एमएस डाॅ. राहुल राव मौजूद रहे।
विज्ञापन

हमीरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, निर्माणाधीन जसकोट हेलीपोर्ट और बस अड्डा हमीरपुर का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को हमीरपुर जिले के जसकोट में 18 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन हेलीपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस हेलीपोर्ट के निर्माण कार्य में तेजी लाकर इस वर्ष मई महीने तक इसका निर्माण कार्य पूरा करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा दे रही है और पर्यटकों की सुविधा के लिए कनेक्टिविटी व अधोसंरचना के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन विकास से राज्य की आर्थिकी सुदृढ़ होगी तथा प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिला मुख्यालय तथा अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है तथा हाल ही में संजौली हेलीपोर्ट से चंडीगढ़ और रिकांगपिओ के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की गई हैं, जिससे पर्यटक राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक सुगमता से पहुंच सकेंगे। इसके अतिरिक्त संजौली-रामपुर-रिकांगपिओ तथा संजौली-मनाली (सासे हेलीपैड) के लिए भी शीघ्र हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने 123 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे हमीरपुर बस अड्डे का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाओं पर कार्य तेजी से चल रहा है तथा इनका निर्माण कार्य तय समय के भीतर पूरा कर लिया जाएगा, जिससे जिला के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed