फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Charas recovered from ambulance in Lalpani driver arrested

Himachal News: लालपानी में एंबुलेंस से चरस बरामद, चालक गिरफ्तार, वाहन में कई जगह छिपाकर रखी थीं पुड़ियां

Tue, 30 Jul 2024 10:40 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 30 Jul 2024 10:40 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने एक एंबुलेंस से चरस बरामद की है। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Himachal News Charas recovered from ambulance in Lalpani driver arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने राजधानी शिमला में एंबुलेंस चालक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आपात स्थिति में मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होने वाली एंबुलेंस में चरस मिलने से पुलिस भी हैरत में है। शहर में एंबुलेंस में चरस मिलने का यह पहला मामला है। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक सदर थाना के तहत खलीनी-टुटीकंडी मार्ग पर लालपानी के पास रात को नाका लगाया था। इस दौरान यहां से गुजरने वाले वाहनों की नियमित रूप से चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान देर रात आईएसबीटी से खलीनी की ओर एक एंबुलेंस आई जिसे दस्तावेजों की जांच के लिए रोका गया।

विज्ञापन


पुलिस के मांगने पर जब चालक ने दस्तावेज दिए तो उसमें चरस की बदबू आई। इससे पुलिस की टीम को चालक पर शक हुआ और उन्होंने वाहन की गहनता से जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी के डैशबोर्ड समेत जगह-जगह छिपाई गई चरस को बरामद किया। चरस का वजन करने पर वह करीब 1.55 ग्राम निकली। पुलिस ने चालक दुष्यंत कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा चरस तस्करी में इस्तेमाल हो रही एंबुलेंस को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन




 

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया। पुलिस आगामी जांच में यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि आराेपी चरस की खेप कहां से लेकर आया था और कहां ले जाने की फिराक में था। पुलिस के मुताबिक यह एंबुलेंस सामाजिक संस्था की ओर से संचालित की जा रही है। यह एंबुलेंस शहर में ही रोगियों को अस्पताल ले जाने का काम करती थी। एंबुलेंस में चरस बरामद होने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि रोगी वाहनों में कहीं नशा तस्करी का धंधा तो नहीं चल रहा है। इसको लेकर पुलिस की नजर अब शहर में सामाजिक संस्थाओं की ओर से चलाई जा रहे रोगी वाहनों पर भी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed