फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal News: chamba bus accident side story

चंबा हादसा: बस की सीटों के स्ट्रेचर बनाकर, कंबल-बेडशीट के सहारे खाई से निकाले घायल

Thu, 11 Mar 2021 02:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, तीसा (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, तीसा (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 11 Mar 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: chamba bus accident side story
चंबा बस हादसा। - फोटो : अमर उजाला

दिन बुधवार, स्थान कॉलोनी मोड़, समय सुबह सवा दस बजे। बस हादसे के घायलों की चीखें सुनकर हर कोई स्तब्ध था। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। उनके हाथ में जो सामान लगा वे उसके बाद मदद को पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर जुटी लोगों की भीड़ बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस कम पड़ गईं। एक एंबुलेंस में तीन-तीन घायलों को ले जाना पड़ा। एक घायल को एंबुलेंस में नीचे लिटाना पड़ा। 

विज्ञापन


पुलिस और अग्निशमन विभाग के साथ अन्य बचाव दल भी मौके पर पहुंचे। खाई में बस में सवार लोगों के शव खून से लथपथ पड़े थे। बस की सीटें खोलकर उनके स्ट्रेचर बनाकर घायलों को खाई से निकाला गया। स्थानीय लोगों, पुलिस जवानों ने कंबलों और बेडशीटों के सहारे भी लोगों को खाई से निकाला। यहां से एंबुलेंस और निजी वाहनों में इन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो लोगों ने तीसा अस्पताल में दम तोड़ा। एक घायल ने तीसा से चंबा मेडिकल कॉलेज जाते समय कंदला के पास दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


सुबह साढ़े आठ बजे बौंदेड़ी से चंबा के लिए रवाना हुई थी बस
निजी बस बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे बौंदेड़ी से चंबा के लिए रवाना हुई थी। उस समय इसमें छह सवारियां थीं। रास्ते में कई सवारियां बस में चढ़ीं। बस सुबह दस बजे भंजराडू पहुंची। यहां कई सवारियां उतर गईं। चंबा और कालोनी मोड़ जाने वाले करीब बीस लोग बस में बैठे रहे। दस बजकर पांच मिनट पर बस भंजराडू से चंबा के लिए वाया कालोनी मोड़ रवाना हुई। दस बजकर 12 मिनट कालोनी मोड़ में तीसा कॉलेज में पढ़ने वाले आधा दर्जन विद्यार्थी उतर गए। कालोनी मोड़ से करीब तीन सौ मीटर आगे बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसा इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए। सवारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ है, उस मोड़ को चौड़ा किया जाएगा। शीघ्र लोनिवि को आदेश जारी किए जाएंगे। इस मोड़ पर स्थानीय लोगों ने पहले भी वाहन हादसे होने की बात कही है। जिला प्रशासन गंभीरता से कार्यवाही करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed