{"_id":"669005ecc3d1e72227063d83","slug":"himachal-news-cbi-arrests-cgst-inspector-taking-bribe-of-rs-8000-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सीबीआई ने सीजीएसटी इंस्पेक्टर को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सीबीआई ने सीजीएसटी इंस्पेक्टर को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते धरा
Thu, 11 Jul 2024 09:49 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 11 Jul 2024 09:49 PM IST
सार
सोलन जिले में कार्यरत सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स के एक इंस्पेक्टर को सीबीआई ने 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। सीबीआई के पुलिस अधीक्षक राजेश चहल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में छानबीन जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीबीआई ने सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (सीजीएसटी) के एक इंस्पेक्टर को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। इंस्पेक्टर सोलन जिले में कार्यरत है। सीबीआई को शिकायत मिली कि इंस्पेक्टर जीएसटी से संबंधित किसी कंपनी के मामले को निपटाने के लिए पैसे की मांग कर रहा है। शिकायत के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने जाल बिछाया और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सीबीआई के पुलिस अधीक्षक राजेश चहल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में छानबीन जारी है।
विज्ञापन
सीबीआई ने बुधवार शाम को यह कार्रवाई की। रिश्वत मांगने की शिकायत पर सीबीआई ने चार सदस्यीय टीम गठित की और सुनियोजित तरीके से शिकायतकर्ता को पैसे लेकर इंस्पेक्टर के पास भेजा। जैसे ही सीजीएसटी इंस्पेक्टर ने व्यक्ति से 8,000 रुपये लिए तो उसी समय चार सदस्यीय टीम ने दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। अब सीबीआई की ओर से आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाना है। इंस्पेक्टर ने पहली बार रिश्वत मांगी थी या पहले भी वह ऐसे मामलों में संलिप्त रहा, इसके बारे में पता लगाने के लिए सीबीआई आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन