फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: Boy stranded in Beas river to rescue Dog in kullu himachal Pradesh

कुल्लू: कुत्ते को बचाने के चक्कर में नदी में कूदा किशोर फंसा, टीम ने किया रेस्क्यू, सीढ़ियों के सहारे निकाला बाहर

Sat, 02 Oct 2021 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Oct 2021 12:51 PM IST
सार

दमकल विभाग की टीम नदी के उस पार फंसे किशोर को रेस्क्यू करने पहुंची। इसके बाद एक लंबी सीढ़ी को रस्सी के सहारे नदी में उतारा गया। नदी के दूसरी तरफ खड़े युवक को इस सीढ़ी के माध्यम से निकाला गया।

विज्ञापन
himachal news: Boy stranded in Beas river to rescue Dog in kullu himachal Pradesh
रेस्क्यू करते हुए अग्निशमन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली में वशिष्ठ के समीप एक किशोर ब्यास नदी के पार फंस गया। हालांकि किसी तरह से वह जान बचाने में कामयाब रहा और किनारे पर बैठ गया। दोनों तरफ से पानी की धारा होने के चलते उसको रेस्क्यू टीम ने बचाया। करीब आधा घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद किशोर को सीढ़ियों के सहारे ब्यास से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार लीलामणि (17), पुत्र रोशन लाल, निवासी कलहाणी, जिला मंडी का कुत्ता ब्यास की जलधारा में बह गया। किशोर अपने कुत्ते को बचाने के लिए दौड़कर नदी में कूद गया। लेकिन पानी का प्रवाह तेज होने के चलते वह काफी आगे बह गया।
विज्ञापन


इस दौरान वह अपनी जान बचाकर नदी की दूसरी तरफ निकल गया। यहां पर वह एक छोटे टापू पर फंस गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद दमकल विभाग की टीम नदी के उस पार फंसे किशोर को रेस्क्यू करने के लिए पहुंच गई। इसके बाद एक लंबी सीढ़ी को रस्सी के सहारे नदी में उतारा गया। नदी के दूसरी तरफ खड़े युवक को इस सीढ़ी के माध्यम से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग मनाली के एसएफओ प्रेम सिंह ने कहा कि विभाग की रेस्क्यू टीम में लीडिंग फायरमैन शेर सिंह, सेक्शन लीडर मोहर सिंह, प्रशामक दीवान सिंह, राजेंद्र, इंद्र सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ब्यास नदी में फंसे किशोर को सुरक्षित निकाला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed