फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal news: book purchase scam education department himachal pradesh investigation

हिमाचल: शिक्षा विभाग के बहुचर्चित किताब खरीद मामले की जांच ठंडी पड़ी

Tue, 17 Aug 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 17 Aug 2021 05:00 AM IST
सार

शिक्षा सचिव ने 28 जून को मामले की जांच करने आदेश दिए थे। जांच में सभी चयनित फर्मों के जीएसटी, पैन नंबर और इन्कम टैक्स रिटर्न के दस्तावेज एकत्र किए गए हैं।

विज्ञापन
himachal news: book purchase scam education department himachal pradesh investigation
जांच- सांकेतिक - फोटो : pixabay

विस्तार

शिक्षा विभाग का बहुचर्चित किताब खरीद मामला डेढ़ माह बाद भी ठंडे बस्ते में पड़ा है। अभी तक चयनित 49 फर्मों से जमा किए दस्तावेजों की जांच पूरी नहीं हुई है। करीब दस करोड़ रुपये के बजट से स्कूल पुस्तकालयों के लिए किताबों की खरीद की जानी है। देश के कई प्रकाशक संघों ने शिक्षा विभाग पर किताब खरीद में घोटाले का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मामला तूल पकड़ने पर शिक्षा सचिव ने 28 जून को मामले की जांच करने आदेश दिए थे। जांच में सभी चयनित फर्मों के जीएसटी, पैन नंबर और इन्कम टैक्स रिटर्न के दस्तावेज एकत्र किए गए हैं। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक को इन दस्तावेजों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है लेकिन करीब डेढ़ माह बाद भी मामले में कोई निष्कर्ष नहीं निकला है।
विज्ञापन


विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान देश के कई प्रकाशक संघों के पदाधिकारियों ने चौड़ा मैदान शिमला में एकत्र होकर शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इससे पूर्व जून में प्रकाशकों ने कई दस्तावेज भी मीडिया में जारी कर किताब खरीद में घोटाला होने का आरोप लगाया था। उत्तर मध्य भारत हिंदी प्रकाशक संघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि करीब दस करोड़ की पुस्तक खरीद प्रक्रिया में 99 फीसदी कार्य गिनती के चंद लोगों को देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 900 प्रकाशकों ने अपनी श्रेष्ठ पुस्तकें जमा करवाई हैं। अखिल भारतीय हिंदी प्रकाशक संघ ने भी किताब खरीद प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उधर, शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि इस मामले को लेकर दस्तावेजों की जांच जारी है। अभी तक विभाग ने किसी भी फर्म को किताब खरीद का काम नहीं सौंपा है। पूरी पारदर्शिता के साथ खरीद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed