फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: BJP candidates elected Solan Una Zila Parishad Adhyaksh And Upadhyaksh 

प्रदेश की तीन और जिला परिषदों पर भाजपा काबिज

Mon, 01 Feb 2021 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 01 Feb 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: BJP candidates elected Solan Una Zila Parishad Adhyaksh And Upadhyaksh 
सोलन जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

मंडी और हमीरपुर को जीतने के बाद भाजपा तीन और जिला परिषदों (जिप) पर काबिज हो गई है। सोमवार को कांगड़ा जिप में भाजपा समर्थित रमेश बराड़ को अध्यक्ष, स्नेहा परमार को उपाध्यक्ष, सोलन में रमेश ठाकुर को निर्विरोध अध्यक्ष, कमलेश पंवार को उपाध्यक्ष और ऊना में नीलम कुमारी को अध्यक्ष और कृष्ण पाल को उपाध्यक्ष चुना गया है। 

विज्ञापन


पांच पंचायत समितियां भी सत्ताधारी पार्टी की झोली में गई हैं। सिरमौर की सबसे बड़ी पांवटा साहिब पंचायत समिति पर कब्जे को भाजपा ने बरकरार रखा है। यहां अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के हितेंद्र कुमार को 27, कांग्रेस के अनिल को 11 मत मिले जबकि 2 मत रद्द हो गए। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के सुनील कुमार को 30 और कांग्रेस के कृष्ण लाल को 9 मत मिले हैं।
विज्ञापन


ऊना के बंगाणा में देवराज धुंधला अध्यक्ष और जमीत सिंह रायपुर उपाध्यक्ष, सोलन के नालागढ़ में बलविंद्र कौर अध्यक्ष और प्रेम चंद उपाध्यक्ष और मंडी जिले के करसोग में भास्करानंद अध्यक्ष और रत्न सिंह राणा उपाध्यक्ष, सुंदरनगर में राजकुमार अध्यक्ष और वीरेंद्र उपाध्यक्ष चुने गए हैं। सभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भाजपा समर्थित हैं। पंचायत समिति द्रंग में भाजपा समर्थित शीला बली अध्यक्ष जबकि कांग्रेस के कृष्ण भोज को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब छह जिला परिषदों में होगा चुनाव
चंबा जिला परिषद के लिए मंगलवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। शिमला, बिलासपुर और कुल्लू जिला में 4 फरवरी, सिरमौर जिला में 6 फरवरी और किन्नौर में 8 फरवरी को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed