{"_id":"604e22698ebc3e591008542a","slug":"himachal-news-biker-riya-youngest-woman-to-cross-khardung-la-pass-on-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल चलाने के शौक ने रिया को बना दिया रिकॉर्डधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल चलाने के शौक ने रिया को बना दिया रिकॉर्डधारक
Mon, 15 Mar 2021 05:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 15 Mar 2021 05:05 PM IST
सार
- सबसे कम उम्र में खारतुंगला पास को बाइक से पार करने वाली पहली महिला
विज्ञापन
रिया खारतुंगला पास को बाइक से पार करने वाली सबसे कम उम्र वाली महिला हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिलाओं में सबसे कम उम्र में बाइक चलाने में विश्व रिकार्ड बनाने वाली रिया चंबा को पर्यटन के क्षेत्र में विश्व स्तर पर चमकाएंगी। रिया अपनी अन्य साथियों के साथ इन दिनों चंबा आई हैं। वह चंबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक से सफर कर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। उन्होंने 19 साल की उम्र में खारतुंगला पास को बाइक पर सवार होकर पार किया।
विज्ञापन
खारतुंगला पास को मोटरसाइकिल से पास करने वाली वह पहली सबसे कम उम्र की महिला हैं। जब वे खारतुंगला में होने वाली महिला बाइक रैली में भाग लेने गई तो उन्होंने रिकॉर्ड बनाने के बारे में सोचा नहीं था। उन्हें सिर्फ बाइक चलाने का शौक था। अपने शौक को पूरा करने के लिए वह बाइक रैली में भाग लेने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब उन्होंने बाइक रैली को पूरा किया तो उन्हें बताया गया कि वह खारतुंगला पास को बाइक से पार करने वाली सबसे कम उम्र वाली महिला हैं। उन्होंने इतनी कम उम्र में पार करके एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। घूमने की चाह ने उन्हें विश्व रिकार्डधारक बना दिया। रिया ने बताया कि उनके पिता भी बाइक चलाने का शौक रखते हैं।
पिता को देखकर उन्हें भी बाइक चलाने का शौक पैदा हुआ। 19वें जन्मदिन पर पिता ने उन्हें बाइक भेंट की। उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर दृढ़ संकल्प कर लें तो कोई भी मुकाम हासिल कर सकती हैं। अब वह चंबा के साच पास को अपने साथियों संग पार करेंगी।