फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News: Asian Rafting Championship Marathon Event in Nadaun Hamirpur Himachal Pradesh

Himachal: नादौन में होगी एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धा, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

Thu, 15 Jun 2023 08:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 15 Jun 2023 08:57 PM IST
सार

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने एसडीएम नादौन को राफ्टिंग साइट, मैराथन रूट, चैंपियनशिप के उद्घाटन एवं समापन समारोह स्थल पर आवश्यक सुधार एवं मरम्मत को लेकर विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Himachal News: Asian Rafting Championship Marathon Event in Nadaun Hamirpur Himachal Pradesh
तैयारियों की समीक्षा करते डीसी हेमराज बैरवा। - फोटो : संवाद

विस्तार

नादौन में इस साल सितंबर में एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धा होगी। संभवत : 24 से 28 सितंबर तक होने वाली स्पर्धा में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा अन्य देशों की टीमें भी भाग लेंगी। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग, जिला प्रशासन और इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन ने चैंपियनशिप की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने कमेटियों की अधिसूचना भी जारी कर दी है।

विज्ञापन


उपायुक्त हमीरपुर को चैंपियनशिप के लिए निदेशक बनाया है। डीसी हेमराज बैरवा ने वीरवार को अधिकारियों और इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल कुलदीप सिंह बांश्टू भी दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जुड़े और महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उपायुक्त ने एसडीएम नादौन को राफ्टिंग साइट, मैराथन रूट, चैंपियनशिप के उद्घाटन एवं समापन समारोह स्थल पर आवश्यक सुधार एवं मरम्मत को लेकर विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन से आग्रह किया कि वे प्रतिभागी टीमों की संख्या, मैराथन के निर्णायक मंडल में नियुक्त होने वाले अधिकारियों की संभावित संख्या के बारे में अवगत करवाएं। संख्या के बारे में पता चलने पर ही प्रतिभागियों और अधिकारियों के रहने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के ओएसडी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इवेंट के लिए सभी निर्धारित मानकों के अनुसार ही तैयारियां की जानी चाहिए। राफ्टिंग एसोसिएशन अध्यक्ष शौकत पाल सिंह ने चैंपियनशिप के संंबंध में जानकारी दी और आयोजन में सहयोग के लिए प्रशासन का आभार जताया। बैठक में एसपी डॉ. आकृति शर्मा, एडीसी जितेंद्र सांजटा, एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed