फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Army jawan drowned in Una Swan river old man in Gobind Sagar

Himachal News: ऊना की स्वां नदी में डूबा सेना का जवान, गोबिंद सागर में वृद्ध

Sun, 30 Jun 2024 11:21 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/बंगाणा/लठियाणी।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/बंगाणा/लठियाणी। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 30 Jun 2024 11:21 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक सेना के जवान की डूबने से मौत हो गई। दूसरे मामले में एक बुजुर्ग लठियाणी घाट पर मछलियों को आटा डालने आया था जो गोबिंद सागर झील में डूब गया।
गोविं

विज्ञापन
Himachal News Army jawan drowned in Una Swan river old man in Gobind Sagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊना जिले में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। इनमें एक सेना का जवान और दूसरा हमीरपुर का बुजुर्ग शामिल हैं। अंब क्षेत्र के हंगोली के पास शनिवार दोपहर को स्वां नदी में नहाते समय 25 साल के युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक भारतीय सेना का जवान था और करीब एक सप्ताह पहले ही छुट्टी पर घर आया था। उसकी पहचान भरत सिंह (25) पुत्र किशन चंद निवासी अपर पंजावर के तौर पर हुई। इस घटना के बाद पूरे पंजावर गांव सहित हरोली क्षेत्र में शोक की लहर है। हमीरपुर जिला के बड़सर के प्रदीप कुमार उर्फ मक्खन (62) पुत्र लक्ष्मण दास की गोबिंद सागर झील में डूबने से मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि मक्खन सिंह हर शनिवार को लठियाणी घाट पर मछलियों को आटे की गोलियां डालने आता था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भरत सिंह चार बहनों का अकेला भाई था। करीब पांच साल पहले ही भारतीय सेना में सेवाएं हासिल करने में सफल हुआ, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर उसके परिवार को भी बड़ा सहारा मिला। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे भरत सिंह अपने भांजे के साथ नहाने के लिए स्वां नदी में गया था। बताया जा रहा है कि नहाते समय भरत ने नदी को एक छोर से दूसरे छोर तक पार भी किया, लेकिन इसी दौरान अनजाने में वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूबने लगा तो बाहर बैठे उसके भांजे ने शोर मचाया। जब तक लोगों को पता चला, भरत गहरे पानी में डूब चुका था। घटना के करीब ढाई घंटे बाद तक उसके शव का पता नहीं चला। शाम चार बजे उसका शव पानी से बाहर निकाला गया।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन


हमीरपुर का व्यक्ति झील में गया था मछलियों को आटा डालने
दूसरे हादसे में शनिवार सुबह मक्खन सिंह घर से लठियाणी घाट पर मछलियों को आटा डालने आया था। संभावना जताई जा रही है कि आटा डालते समय पैर फिसलने से मक्खन सिंह गोबिंद सागर झील के गहरे पानी में जा गिरा और उसकी डूबने से मृत्यु हो गई। एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल तथा पुलिस थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय भी मौके पर मौजूद रहे। एसडीएम का कहना है कि प्रशासन की ओर से गोबिंद सागर झील के हर तट पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं और लोगों को भी गहरे पानी से दूरी बनाए रखने का आह्वान किया जा रहा है। उसके बावजूद भी कुछ एक लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। हेडक्वार्टर डीएसपी अजय ठाकुर का कहना है कि पुलिस टीम समय-समय पर लोगों को जागरूक कर रही है कि गोबिंद सागर झील के गहरे पानी के नजदीक न जाएं। इसके बावजूद भी लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। स्थानीय पंचायत प्रधान लठियाणी जोगिंद्र शर्मा का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर लठियाणी घाट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed