फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal news: Apple packing box may be costlier by thirty rupee in himachal pradesh

30 रुपये महंगा हो सकता है सेब पैकिंग डिब्बा

Wed, 14 Apr 2021 01:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 14 Apr 2021 01:29 PM IST
सार

  • पेपर के दामों में 80 फीसदी तक हो गई है बढ़ोतरी

विज्ञापन
Himachal news: Apple packing box may be costlier by thirty rupee in himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में इस बार सेब सीजन के लिए गत्ते के डिब्बे के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है। तीस रुपये प्रति डिब्बा दाम बढ़ने की संभावना है। पेपर के दाम में लगातार बढ़ोतरी के चलते गत्ता उद्योग संचालकों ने सेब के डिब्बे के निर्माण की तैयारी नहीं की है, जबकि सेब सीजन आने वाला है। जुलाई माह में सेब सीजन शुरू हो जाता है।

विज्ञापन


हर वर्ष सीजन के दौरान चार करोड़ गत्ते के डिब्बे लगते हैं, जो प्रदेश के गत्ता संचालक ही तैयार करते हैं। इसके लिए तीन माह पहले से ही तैयारी शुरू कर दी जाती है। इस वर्ष अप्रैल माह आधा बीत गया है, लेकिन किसी भी गत्ता संचालक ने अभी तक तैयारी नहीं की है। पिछले वर्ष 50 रुपये प्रति डिब्बा सेब सीजन में बिका था, लेकिन इस वर्ष पेपर के दामों में 80 फीसदी तक बढ़ोतरी होने से दाम 80 रुपये तक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रद्दी की किल्लत से गत्ता उद्योग हो रहे प्रभावित
गत्ता उद्योग संघ बीबीबीएन के अध्यक्ष हेमराज चौधरी ने बताया कि रद्दी की किल्लत के चलते गत्ता उद्योग संचालक प्रभावित हो रहे हैं। महंगा पेपर लेकर डिब्बा तैयार करने में अभी वे डर रहे हैं। उन्हें इस बात की शंका है कि सेब उत्पादक इतना महंगा डिब्बा लेंगे या नहीं। दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने कहा कि प्रदेश के 250 गत्ता उद्योगों में से सौ बंद हो गए हैं। जो चल रहे हैं, वे घाटे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में काम न होने कारण चार बजे तक ही उद्योग चल रहे हैं। दूसरा कोरोना की दूसरी लहर के चलते लोगों में अफवाह है कि कहीं लॉकडाउन न लग जाए। इसके चलते वे अपने राज्यों की ओर भाग रहे हैं। अभी तक किसी भी गत्ता उद्योग संचालक ने सेब के डिब्बे बनाने की तैयारी नहीं की। रेट को लेकर संचालकों में संशय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed