फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: anandpur sahib naina devi ropeway design will be made again

250 करोड़ की परियोजना: नयनादेवी-आनंदपुर साहिब रोपवे का डिजाइन दोबारा तैयार होगा, अधिकारियों में बनी सहमति

Thu, 06 Jan 2022 10:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 Jan 2022 10:58 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: anandpur sahib naina devi ropeway design will be made again
रोपवे- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नयनादेवी-आनंदपुर साहिब रोप वे का डिजाइन दोबारा तैयार होगा। टेंडर प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ने पर पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों में इस पर सहमति बनी है। रोप वे के कंसलटेंट को भी बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। पंजाब और हिमाचल पर्यटन विभाग के अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस में इस बाबत फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


करीब 250 करोड़ की लागत से नयनादेवी और आनंदपुर साहिब के बीच 3850 मीटर लंबा रोप वे बनाया जाना है। अगस्त 2018 में पंजाब और हिमाचल सरकार के बीच एमओयू हुआ था। निर्माण कार्य शुरू होने में देरी से रोप वे की लागत प्रस्तावित 200 करोड़ से बढ़कर करीब 250 करोड़ तक पहुंच गई है। इसके निर्माण के लिए दोनों राज्यों ने 50-50 लाख का पूंजीगत निवेश करने के लिए राशि जमा करवाई है।
विज्ञापन


वर्ष 2019 में पूंजीगत निवेश धनराशि जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी हुई थी। रोप वे निर्माण के लिए कई बार प्री बिड बैठकें हो चुकी हैं। इसमें दस से बारह निवेशक शामिल होते रहे हैं, लेकिन टेंडर प्रक्रिया में निवेशक दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इस कारण रोप वे निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। चार दशक की लीज आधारित रोप वे परियोजना का निर्माण तीन वर्ष के भीतर पूरा करना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोप वे प्रोजेक्ट रिपोर्ट के तहत पहला टर्मिनल पंजाब में श्री आनंदपुर साहिब के रामपुर स्थान पर प्रस्तावित है। दूसरा टर्मिनल हिमाचल प्रदेश की सीमा में टोबा स्थल पर और तीसरा टर्मिनल श्री नयना देवी शक्तिपीठ स्थल के निचले हिस्से में बनना है। प्रमुख सचिव पर्यटन सुभाशीष पांडा ने बताया कि इस मामले में आरएफपी (रिक्वेस्ट ऑफ प्रोपोजल) को दोबारा देखने का फैसला लिया गया है। पंजाब के अधिकारियों के साथ इस बाबत वीडियो कॉन्फ्रेंस कर चर्चा की गई है। 


धर्मशाला में 19 जनवरी को होगा टूरिज्म कॉन्क्लेव
हिमाचल प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए धर्मशाला में 19 जनवरी को टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसका शुभारंभ करेंगे। टूरिज्म कॉन्क्लेव में प्रदेश भर से होटल कारोबारी, गाइड और फोटोग्राफर बुलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed