फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: 50 percent staff in himachal govt offices five working days a week

हिमाचल: 50 फीसदी कर्मचारी ही आएंगे कार्यालय, पांच दिन ही खुलेंगे सरकारी दफ्तर

Mon, 10 Jan 2022 04:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 10 Jan 2022 04:51 PM IST
सार

सभी तरह के लंगर, सामूहिक किचन व धाम पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। खेल, शैक्षणिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक व राजनीतिक गतिविधियों के लिए इंडोर में 50 फीसदी क्षमता के साथ अधिकतम 100 लोगों की मौजूदगी और आउटडोर में क्षमता के 50 फीसदी और अधिकतम 300 लोगों के ही इकट्ठा होने की अनुमति रहेगी।

विज्ञापन
Himachal News: 50 percent staff in himachal govt offices five working days a week
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में सोमवार 10 जनवरी से 24 जनवरी सुबह 6 बजे तक सरकारी दफ्तरों में फिर फाइव डे वीक की व्यवस्था कर दी गई है। दफ्तरों में 50 फीसदी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही क्रमवार आएंगे। अधिकारी वर्ग और आपातकाल सेवा वाले 100 फीसदी कर्मचारी हाजिर रहेंगे। यह व्यवस्था सरकारी विभागों के अलावा पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग, स्थानीय निकाय व स्वायत्त संस्थाओं के कार्यालयों में लागू रहेगी।

विज्ञापन


शिक्षकों को भी स्कूलों में आने से मना कर दिया है। हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देश पर राज्य आपदा प्रबंधन सेल ने रविवार को छुट्टी के दिन बंदिशों को लेकर नए आदेश जारी कर दिए। नई बंदिशों में खेल, शैक्षणिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक व राजनीतिक गतिविधियों के लिए इंडोर में 50 फीसदी क्षमता के साथ अधिकतम 100 लोगों की मौजूदगी और आउटडोर में क्षमता के 50 फीसदी और अधिकतम 300 लोगों के ही इकट्ठा होने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन


सभी तरह के लंगर, सामूहिक किचन व धाम पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार तक प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या तीन हजार पार कर चुकी है। साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थान भी शनिवार को बंद करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसी वजह से सरकार लगातार हालात का अध्ययन करते हुए सख्ती कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना मामले बढ़ने पर सीएम के कार्यक्रम रद्द
हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्धारित सभी कार्यक्रम इस महीने की 15 तारीख तक स्थगित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का 10 जनवरी को सुलह निर्वाचन क्षेत्र के लिए, 11 जनवरी को बड़सर, हमीरपुर और 12 जनवरी को नादौन निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं। इन सभी कार्यक्रमों को शीघ्र पुन: निर्धारित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने रविवार को इसकी जानकारी खुद ट्वीट करके दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत उनके सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द किए गए हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों से अपील की है कि वे कोविड-19 से संबंधित गाइडलाइंस का पालन करते रहें।

हिमाचल में 361 और कोरोना संक्रमित, एक की मौत
हिमाचल प्रदेश में रविवार को 361 लोग कोरोना संक्रमित हुए, जबकि जिला सिरमौर में 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 3148 पहुंच गई है। प्रदेश में रविवार को 4599 लोगों के सैंपल की जांच हुई है। जबकि इससे पहले प्रदेश में 7 हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जा रहे थे। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को 10 हजार सैंपल लेने को कहा है। 

60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को बूस्टर डोज
हिमाचल प्रदेश में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और 30 हजार फ्रंटलाइन वर्करों को सोमवार से कोरना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगेगी। वैक्सीन लगाने के लिए ढाई हजार कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। 60 साल आयु वर्ग के लोगों को टीका केंद्र में, जबकि 80 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों और बीमारों को घर में टीका लगाएंगे। इस अभियान को 10 दिन के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है।


हिमाचल में जिन लोगों को दूसरी डोज लगाए हुए 9 महीने का समय हो गया है, उन्हें यह बूस्टर डोज लगेगी। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्धारित समय पर टीमें मौके पर भेजने के लिए कहा गया है। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे अस्पतालों का लगातार निरीक्षण करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed