फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: 36 thousand rupee of lunch party not paid by BJP Councillors of nagar nigam shimla

सियासत: भाजपा नेताओं के गले की फांस बन गई लंच पार्टी, 36 हजार का बिल नहीं भरा

Mon, 25 Apr 2022 11:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Apr 2022 11:29 AM IST
सार

भाजपा के एक राष्ट्रीय नेता 20 अप्रैल को शिमला दौरे पर आए थे। नगर निगम के भाजपा पार्षदों ने इन्हें रिज मैदान स्थित रेस्तरां में लंच दिया। लंच का बिल 36 हजार रुपये बना। अब तक पार्षदों ने यह बिल नहीं भरा है।

विज्ञापन
Himachal News: 36 thousand rupee of lunch party not paid by BJP Councillors of nagar nigam shimla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला दौरे पर आए भाजपा के एक राष्ट्रीय नेता को लंच पार्टी करवाना नगर निगम के भाजपा पार्षदों को महंगा पड़ गया। अब लंच पार्टी का हजारों का बिल चुकाने के लिए पार्षदों को पैसा जुटाना पड़ रहा है। कई पार्षद पैसा देने से मुकर गए हैं। राष्ट्रीय नेता 20 अप्रैल को शिमला दौरे पर आए थे। पार्टी नेताओं से बैठक के बाद नगर निगम के भाजपा पार्षदों ने इन्हें रिज मैदान स्थित रेस्तरां में लंच दिया।

विज्ञापन


इसमें भाजपा के कई अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए थे। निगम पार्षदों को भी लंच पार्टी में बुलाया गया था, लेकिन कुछ पार्षद ही इसमें शामिल हुए। लंच का बिल 36,000 रुपये बना। भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी लंच के बाद चले गए। भाजपा पार्षदों ने रेस्तरां के कर्मचारियों से बिल लिया और पैसा इकट्ठा होने के बाद चुकता करने का भरोसा दिया। अब तक पार्षदों ने यह बिल नहीं भरा है। इससे रेस्तरां के कर्मचारियों को चिंता सता रही है कि यदि पैसा नहीं मिला तो उनकी तनख्वाह से बिल काटा जा सकता है।
विज्ञापन


इनमें कई कर्मचारी आउटसोर्स पर रखे हैं। नेताओं ने इन्हें भरोसा दिया था कि एक दो दिन में बिल चुकता हो जाएगा। अब नेता नदारद हैं। लंच पार्टी में शामिल भाजपा पार्षद महापौर समेत साथी पार्षदों से बिल के लिए सहयोग देने के लिए कॉल कर रहे हैं। कॉल आने के बाद कुछ पार्षद तो पैसा दे चुके हैं, लेकिन कुछेक ऐसे हैं जो पैसा देने से साफ मुकर गए हैं। सभी पार्षदों से दो से ढाई हजार रुपये की मदद मांगी गई है। सूत्रों के अनुसार 24 अप्रैल  रविवार शाम तक रेस्तरां का बिल जमा नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर बोलीं, शिमला आते ही दे दूंगी पैसे
इस बारे में महापौर सत्या कौंडल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह अभी शिमला से बाहर हैं। शिमला आते ही पैसे दे देंगी। कहा कि सभी पार्षद इसमें सहयोग कर रहे हैं। कोई बिल देने से नहीं मुकरा है। लंच पार्टी या बिल कोई बड़ी बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed