फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal newly pass out police jawans in lok sabha election duty

पासिंग आउट परेड के बाद घर नहीं जाएंगे जवान, लगेगी चुनावी ड्यूटी

Sat, 30 Mar 2019 01:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर विनोद शर्मा, अमर उजाला, डरोह (कांगड़ा)
विनोद शर्मा, अमर उजाला, डरोह (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 30 Mar 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
himachal newly pass out police jawans in lok sabha election duty
हिमाचल प्रदेश पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय और सकोह से पास आउट होने वाले जवान घर नहीं जा पाएंगे। पीओपी (पासिंग आउट परेड) के बाद जवान सीधे अपनी बटालियन में नियुक्ति देंगे।

विज्ञापन


चुनावों के चलते पहली बार पीओपी के बाद जवानों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। वहीं, चुनावों को देखते हुए पीओपी भी तय समय से एक दिन पहले हो रही है। जवानों को बटालियन ले जाने के लिए वाहन बाकायदा पीटीसी डरोह पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


पूर्व में पीटीसी डरोह से पास आउट होने वाले जवानों को पीओपी के बाद तीन से चार दिन की छुट्टियां मिलती थीं। इस दौरान वह घर जाकर बाद में बटालियन में ज्वाइनिंग देते थे। लेकिन, लोकसभा चुनावों के चलते पहली बार ऐसा हो रहा है कि पीओपी के बाद जवानों को सीधे बटालियन ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पीटीसी डरोह की प्रधानाचार्य एसपी सोम्या सांबशिबन ने बताया कि चुनावों की तिथियों को ध्यान में रखते हुए जवानों की तैनाती प्रदेश के बाहर भी की गई है। पास आउट हो रहे जवान बटालियन में ज्वाइनिंग देने के बाद ड्यूटी पर रवाना कर दिए जाएंगे। 


कुछ में मायूसी, कुछ में जोश
पीटीसी डरोह में 874 पुरुष जवानों की पीओपी आज होगी। रविवार को धर्मशाला के सकोह में 152 महिला और 48 भूतपूर्व सैनिकों की पीओपी होगी। ड्यूटी को लेकर कई जवानों में मायूसी है कि नौ माह के प्रशिक्षण के बाद भी वह अब घर नहीं जा सकेंगे। वहीं, कुछ जवानों में जोश है कि वह प्रशिक्षण के तुरंत बाद ड्यूटी ज्वाइन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed