{"_id":"69a3c674ce2611375a006b90","slug":"himachal-mlas-will-be-able-to-submit-only-one-new-scheme-from-each-constituency-this-time-2026-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: विस क्षेत्र से इस बार एक ही नई योजना दे सकेंगे MLA, विधायक प्राथमिकता योजनाओं का प्रारूप फिर बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: विस क्षेत्र से इस बार एक ही नई योजना दे सकेंगे MLA, विधायक प्राथमिकता योजनाओं का प्रारूप फिर बदला
Sun, 01 Mar 2026 10:24 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Mar 2026 10:24 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में इस बार विधायक अपने-अपने हलकों से अगले वित्त वर्ष के लिए प्राथमिकता में एक ही नई योजना दे सकेंगे। वहीं, विधायक चालू योजनाओं में मरम्मत एवं रखरखाव के लिए हर हेड से एक-एक योजना भेज सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सचिवालय।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्थिक तंगहाली के बीच हिमाचल प्रदेश में इस बार विधायक अपने-अपने हलकों से अगले वित्त वर्ष के लिए प्राथमिकता में एक ही नई योजना दे सकेंगे। राज्य सरकार ने विधायक प्राथमिकता योजनाओं के प्रारूप को इस बार फिर से बदल दिया है। इसके तहत एक विधायक सड़क, पेयजल, सिंचाई या सीवरेज में से सिर्फ एक ही नई योजना अपनी प्राथमिकता में दे सकेगा।
विज्ञापन
वहीं, विधायक चालू योजनाओं में मरम्मत एवं रखरखाव के लिए हर हेड से एक-एक योजना भेज सकेंगे। हिमाचल प्रदेश में वास्तविक नई योजना (आरएनई) के तहत विधायक इस बार केवल एक ही योजना को प्राथमिकता में भेज पाएंगे। यानी सड़कें या पुल, लघु सिंचाई, ग्रामीण पेयजल या मल निकासी में से कोई एक योजना प्राथमिकता में शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक अन्य चार प्राथमिकताएं केवल चालू योजनाओं में मरम्मत और रखरखाव की देंगे। इनमें से एक सड़कों या पुल, दूसरी लघु सिंचाई, तीसरी ग्रामीण पेयजल एवं मल निकासी और चौथी सरकारी शैक्षणिक संस्थान की होगी। यह उल्लेखनीय है कि पूर्व में सड़क, पेयजल, सिंचाई या सीवरेज की दो-दो नई स्कीमें विधायक प्राथमिकता में शामिल की जाती रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में इन्हें कम किया गया। अब नई स्कीमों को और कम करके केवल एक तक घटा दिया गया है। इससे विकास पर असर पड़ सकता है।
10 मार्च तक अपलोड कर सकेंगे प्राथमिकताएं
हिमाचल प्रदेश में विधायक अपनी प्राथमिकताओं को 10 मार्च तक अपलोड कर सकेंगे। इन प्राथमिकताओं को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल किया जाएगा। योजना सलाहकार डॉ. बसु सूद की ओर से इस संबंध में सभी विधायकों को पत्र भेज दिए गए हैं। विधायक अपनी प्राथमिकताएं डाक या ई-मेल से भी भेज सकेंगे। इसके लिए विधायकों को एक निर्धारित प्रपत्र भेजा गया है। हिमाचल में बजट सत्र का दूसरा चरण 18 मार्च से शुरू होगा। पहले चरण में यह सत्र 16 से 18 फरवरी के बीच आयोजित हुआ है। इन दिनों ब्रेक चल रहा है।
हिमाचल प्रदेश में विधायक अपनी प्राथमिकताओं को 10 मार्च तक अपलोड कर सकेंगे। इन प्राथमिकताओं को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल किया जाएगा। योजना सलाहकार डॉ. बसु सूद की ओर से इस संबंध में सभी विधायकों को पत्र भेज दिए गए हैं। विधायक अपनी प्राथमिकताएं डाक या ई-मेल से भी भेज सकेंगे। इसके लिए विधायकों को एक निर्धारित प्रपत्र भेजा गया है। हिमाचल में बजट सत्र का दूसरा चरण 18 मार्च से शुरू होगा। पहले चरण में यह सत्र 16 से 18 फरवरी के बीच आयोजित हुआ है। इन दिनों ब्रेक चल रहा है।
चालू वित्त वर्ष में 4 स्कीमें दी थीं : चालू वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में वास्तविक नई स्कीमों के रूप में विधायक चार नई योजनाएं अपनी प्राथमिकता में शामिल कर सकते थे। इनमें सड़कें-पुल, लघु सिंचाई योजनाएं, ग्रामीण पेयजल-मल निकासी व डे बोर्डिंग स्कूल शामिल थे। मरम्मत एवं रखरखाव के लिए एक-एक योजना भेजने की व्यवस्था थी। इसके अलावा एक इलेक्टि्रक बस और चार्जिंग स्टेशन भी शामिल किए गए।