फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Mla Vote for president election

राष्ट्रपति पद के लिए विधानसभा में मतदान करेंगे प्रदेश के विधायक

Sun, 16 Jul 2017 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 16 Jul 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
Himachal Mla Vote for president election

राष्ट्रपति पद के लिए सोमवार को हिमाचल में भी मतदान होगा। चुनाव में प्रदेश के निर्वाचित विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रदेश विधानसभा के डॉ. वाईएस परमार पुस्तकालय हाल में मतदान के लिए व्यवस्था बनाई गई है। प्रदेश के सांसद अपने मताधिकार का प्रयोग नई दिल्ली में करेंगे।

विज्ञापन


विशेष परिस्थितियों में संसद सदस्य अन्य राज्य की राजधानी में भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। भाजपा, कांग्रेस के अलावा निर्दलियों को मिलाकर प्रदेश में 68 विधायक मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए दोनों ही दलों की विधायक दल की बैठकें हो चुकी हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी मीरा कुमार और भाजपा के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद हिमाचल प्रदेश में अपना प्रचार कर चुके हैं। कांग्रेस के विधायकों की मतदान शुरू होने से पहले दोबारा विधायक दल की बैठक होने की संभावना है। पार्टी अपने विधायकों को मीरा कुमार के पक्ष में मतदान  के लिए व्हिप जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के मुख्य सचेतक सुरेश भारद्वाज की ओर से भी व्हिप जारी किया जाएगा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने चुनाव के लिए तमाम व्यवस्थाएं बना ली गई हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। राष्ट्रपति पद के अलावा उपराष्ट्रपति पद भी भरा जाना है। इसके लिए भी निर्वाचन प्रक्रिया आरंभ हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed