फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Meenakshi ranks 269th in NEET PG, Haroon of Chamba passes the exam in the first attempt

हिमाचल: नीट पीजी में मीनाक्षी की 269वीं रैंक, चंबा के हारून ने पहले ही प्रयास में पास की परीक्षा

Fri, 22 Aug 2025 11:43 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/चंबा/बैजनाथ (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/चंबा/बैजनाथ (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Aug 2025 11:43 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्नातकोत्तर पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का परिणाम में कुल्लू के गांधीनगर की मीनाक्षी बधवा ने देशभर में 269वीं रैंक हासिल की है। 

विज्ञापन
Himachal: Meenakshi ranks 269th in NEET PG, Haroon of Chamba passes the exam in the first attempt
मीनाक्षी, चंबा के हारून । - फोटो : संवाद

विस्तार

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस की ओर से घोषित राष्ट्रीय स्नातकोत्तर पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का परिणाम में कुल्लू के गांधीनगर की मीनाक्षी बधवा ने देशभर में 269वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने कहा कि वह एमडी मेडिसिन या गायनी में करना चाहेंगी। पहले ही प्रयास में उन्होंने नीट पीजी उत्तीर्ण कर 650 अंक हासिल किए हैं। वह साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता गोपाल बधवा भोजनालय चलाते हैं। माता ममता बधवा गृहिणी हैं। दोनों बेटी की सफलता से खुश हैं। मीनाक्षी ने आईजीएमसी शिमला से एमबीबीएस की पढ़ाई की है और साढ़े पांच साल के पाठ्यक्रम में हर वर्ष प्रदेश में टॉप रैंक हासिल की। 

विज्ञापन

चंबा के हारून ने पहले ही प्रयास में पास की परीक्षा
 चंबा शहर के कसाकड़ा मोहल्ला के हारून ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा नीट पीजी में 1668वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने सोलन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद नीट पीजी दिया। उन्होंने पहले प्रयास में ही यह सफलता हासिल की है। हारून ने सफलता का श्रेय अपने पिता इजाज मोहम्मद और माता राजिया बेगम को दिया है। उनकी मेहनत के लिए प्रोत्साहन देने में चाचा मोहम्मद सरफराज और गुरुजनों का भी सहयोग रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल ऑफिसर परिणाम में दीप्ति प्रदेश में रहीं प्रथम
 पपरोला की बुहली कोठी की दीप्ति शर्मा पुत्री डॉ. अनिल उपाध्याय ने घोषित मेडिकल ऑफिसर की मेरिट लिस्ट में प्रदेश में प्रथम स्थान किया है। हासिल डॉ. दीप्ति शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा बैजनाथ के निजी विद्यालय में हुई। मेडिकल की पढ़ाई टांडा मेडिकल कॉलेज में हुई। डॉ. दीप्ति के पिता अनिल उपाध्याय जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और माता रंजू उपाध्याय अध्यापिका हैं। दीप्ति के परिजनों ने उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed