फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Governor will reach Rampur for the fourth anniversary of former cm Virbhadra Singh

हिमाचल: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चतुर्वार्षिक श्राद्ध में रामपुर पहुंचेंगी राज्यपाल समेत कई हस्तियां

Mon, 23 Jun 2025 02:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Jun 2025 02:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्य भी विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं। चवरख को लेकर तैयारियां जोरो शोरों से चल रही हैं। 

विज्ञापन
Himachal: Governor will reach Rampur for the fourth anniversary of former cm Virbhadra Singh
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह का चवरख (चातुर्वार्षिक श्राद्ध) 24 जून को पदम पैलेस रामपुर में होगा। इसमें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सहित कई मंत्री और गण्यमान्य लोग भाग लेंगे। इस समारोह मे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्य भी विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं। चवरख को लेकर तैयारियां जोरो शोरों से चल रही हैं। चवरख से पूर्व सोमवार को पदम महल परिसर में ब्लॉक कांग्रेस रामपुर रक्तदान शिविर लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के चार वर्ष बीतने पर यह चवरख आयोजित किया जा रहा है। इस दिन शहर में काफी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस आयोजन में राज्यपाल सहित हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सहित कई नेता शामिल होंगे। वहीं, उप मुख्यमंत्री घर पर भागवत कथा के आयोजन के चलते शामिल नहीं हो पाएंगे। प्रशासन ने वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए शहर के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। 24 जून सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी और हल्के वाहनों को वजीर बावड़ी से वाया झाकड़ी होकर भेजा जाएगा। वीवीआईपी और वाहनों के काफिले के लिए शहर में विभिन्न पार्किंग स्थल सुनिश्चित किए गए हैं, जबकि मुख्य शहर में एनएच पांच पर वाहनों की पार्किंग पर मनाही रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed