फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Mandi Teacher booked for obscene talk with girl student

छात्रा से अश्लील बातें करने पर फंसा शिक्षक, प्रिंसिपल पर भी गाज

Thu, 17 Aug 2017 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी) Updated Thu, 17 Aug 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
Himachal Mandi Teacher booked for obscene talk with girl student

प्रदेश के जिला मंडी के सुंदरनगर क्षेत्र के स्कूल के एक प्रवक्ता पर छात्रा के साथ अश्लील बातें कर उसे मानसिक रुप से प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं।  छात्रा ने जब घर पहुंच कर इस बात की जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने स्कूल में जाकर यह मामला उठाया।

विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन की ओर से इस घटना को गंभीरता से नहीं लेने पर परिजनों ने सोमवार शाम को सुंदरनगर थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला संज्ञान में आते ही शिक्षक फरार हो गया है। उसकी धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ा गया है।
विज्ञापन


इधर, मामले के तूल पकड़ने के बाद बुधवार सुबह उप निदेशक उच्च शिक्षा मंडी अशोक कुमार, एसडीएम देवा श्वेता बानिक और पुलिस टीम स्कूल पहुंची और एसएमसी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उप-निदेशक ने आरोपी प्रवक्ता को सस्पेंड कर दिया है। स्कूल के प्रधानाचार्य को फिलहाल वहां से हटाकर उसका हेडक्वार्टर मंडी उपनिदेशक कार्यालय कर दिया गया है। 

प्रवक्ता पर मुकदमा दर्ज, प्रधानाचार्य पर गाज

Himachal Mandi Teacher booked for obscene talk with girl student

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा ने प्राथमिकी में कहा है कि सोमवार दोपहर को जब वह किसी कार्य के लिए प्रवक्ता के पास गई तो उसने उसके साथ अश्लील बातें की।

उसने प्रवक्ता की बातों का ऐतराज भी जताया। मामला प्रधानाचार्य के संज्ञान में लाया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस पर उसने घर जाकर अपने परिजनों को सारी बात बताई।

परिजनों ने स्कूल प्रबंधन समिति से बात करने के बाद इस घटना की सुंदरनगर थाना में पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाना तलब होने बारे विभिन्न साधनों से सूचना भी भेजी, लेकिन वह बुधवार शाम तक थाना में हाजिर नहीं हुआ है। 

थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इधर, उप निदेशक उच्च शिक्षा मंडी

अशोक कुमार ने जांच में प्रवक्ता के हाजिर न होने पर उसे सस्पेंड करने और जांच निष्पक्ष रूप से हो इसके लिए प्रधानाचार्य का फौरन स्कूल से हटा कर उसका हेडक्वार्टर उप निदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed