{"_id":"597dddb54f1c1b2a628b47b4","slug":"himachal-mandi-shalini-and-shivani-selected-for-bcci-national-cricket-academy","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशन किया नाम, नेशनल क्रिकेट अकादमी में जाएंगी प्रदेश की दो बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशन किया नाम, नेशनल क्रिकेट अकादमी में जाएंगी प्रदेश की दो बेटियां
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Updated Mon, 31 Jul 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के मंडी जिला की दो बेटियों का चयन अंडर-19 के लिए बीसीसीआई की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के लिए हुआ है। इनका चयन नॉर्थ जोन क्रिकेट टीम में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में शालिनी कौंडल कठलग की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
वह बल्लेबाजी करती है, जबकि शिवानी सिंह विकेट कीपर और बल्लेबाज हैं। वह लूणापानी की रहने वाली हैं। इनके राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में चयन पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के प्रधान अजय राणा तथा सचिव प्रवीन सेन ने खुशी जाहिर की है और उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के संयुक्त सचिव रविकांत जम्वाल ने बताया कि दोनों खिलाड़ी 16 अगस्त को बंगलूरू के बेल गांव के लिए रवाना होंगी। यहां वह 10 सितंबर तक होने वाले राष्ट्रीय कैंप में भाग लेंगी। वर्तमान में दोनों खिलाड़ी धर्मशाला में महिला क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन