फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Mandi News: second groundbreaking ceremony in Mandi himachal pradesh

हिमाचल: मंडी में 27 दिसंबर को दूसरा ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह, पीएम मोदी आएंगे

Wed, 15 Dec 2021 08:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Dec 2021 08:24 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयराम सरकार के चार साल पूरे होने पर मंडी पहुंचेंगे। इस दौरान पड्डल मैदान में विभिन्न प्रदर्शनियां भी लगाई जा रही हैं। सरकार दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में गिनती के बड़े निवेशकों को आमंत्रित करेगी।
 

विज्ञापन
Himachal Mandi News: second groundbreaking ceremony in Mandi himachal pradesh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

मंडी के पड्डल मैदान में 27 दिसंबर को दूसरा ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह होगा। सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। बुधवार को हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समापन पर सीएम जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में पीएम मोदी के मंडी दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इससे पूर्व पहला ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह शिमला के पीटरहाफ में हुआ था। 

विज्ञापन


इस दौरान करीब 13 हजार करोड़ रुपये के निवेश को सुनिश्चित किया गया था। इसके बाद इन उद्योगों को स्थापित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जयराम सरकार के चार साल पूरे होने पर मंडी पहुंचेंगे। इस दौरान पड्डल मैदान में विभिन्न प्रदर्शनियां भी लगाई जा रही हैं। सरकार दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में गिनती के बड़े निवेशकों को आमंत्रित करेगी।
विज्ञापन


इनमें छह सौ से हजार करोड़ रुपये के निवेश कर उद्योग स्थापित करने वाले निवेशकों को निमंत्रण दिया जाना है, ताकि समारोह में ज्यादा भीड़ जुटने से बचा जा सके। दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में करीब 15 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए उद्योग विभाग के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed