फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal mandi cricket player rishi dhawan not in IPL season 2019

बेस प्राइस घटाकर भी आईपीएल में खरीदार आकर्षित नहीं कर पाए धवन

Thu, 20 Dec 2018 12:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर शुभम राही, अमर उजाला, बिलासपुर
शुभम राही, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Dec 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
himachal mandi cricket player rishi dhawan not in IPL season 2019

भारतीय टीम के खिलाड़ी रह चुके मंडी जिले के ऋषि धवन को आईपीएल सीजन-2019 में कोई खरीदार नहीं मिला है। कड़ी मेहनत और अच्छे प्रदर्शन के चलते ऋषि धवन अच्छे फॉर्म में हैं, लेकिन कोई खरीदार न मिलने से धवन के कॅरिअर को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


धवन के लिए यह दूसरा आईपीएल सीजन है, जब उन्हें निराश होना पड़ रहा है। सीजन-2018 में भी उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। धवन ने इस साल अपना बेस प्राइज घटाकर 50 लाख कर दिया था, लेकिन फिर भी किसी टीम ने नहीं खरीदा है।
विज्ञापन


वर्तमान में धवन हिमाचल की टीम से रणजी मैच खेल रहे हैं। मंडी जिले के निवासी धवन ने 17 साल की उम्र में हिमाचल टीम से अपना पहला रणजी मैच खेला था। गेंद और बल्ले से अच्छे प्रदर्शन के बूते वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट के स्थापित आलराउंडर खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक के कॅरिअर में धवन टीम इंडिया, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता और मुंबई की टीम से मैच खेल चुके हैं। उनका आईपीएल का रिकार्ड भी अच्छा रहा है। वे आईपीएल में अब तक 26 मैच खेल चुके हैं।

कभी करोड़ों में बिके थे धवन
2014 आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब ने 3 करोड़ में ऋषि धवन को खरीदा था। सबसे पहले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब और 10 सीजन तक वे मुंबई इंडियंस समेत कई टीमों का हिस्सा रहे हैं।

20 लाख में मुंबई इंडियंस के हो गए पंकज जसवाल

himachal mandi cricket player rishi dhawan not in IPL season 2019

आईपीएल-12 के लिए दूसरे दिन की नीलामी में एक और हिमाचली क्रिकेटर की बोली लगी है। मुंबई इंडियंस ने हिमाचल के पंकज जसवाल को 20 लाख रुपये में खरीद लिया है। पंकज जसवाल का बेस प्राइज बीस लाख रुपये था। नीलामी के पहले दिन अंकुश बैंस को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीदा था।

दूसरे दिन एक और हिमाचली क्रिकेटर पंकज जसवाल को मुंबई इंडियंस ने बीस लाख के बेस प्राइज पर खरीद लिया। इस बार आईपीएल में हिमाचल के केवल दो क्रिकेटरों की ही बोली लग सकी है। 50 लाख का बेस प्राइज रखने वाले मंडी के ऋषि धवन को इस बार भी खरीदार नहीं मिल सका है। पंकज जसवाल और अंकुश बैंस इस बार आईपीएल में खेलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed