फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Mandi BJP MP Ram swaroop sharma demands for ban on padmavati movie

भाजपा सांसद बोले- इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं, 'पदमावती' पर लगाया जाए बैन

Sat, 25 Nov 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 25 Nov 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
Himachal Mandi BJP MP Ram swaroop sharma demands for ban on padmavati movie

हिमाचल के संसदीय क्षेत्र मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने जो भारतीय इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर विवादित पदमावती फिल्म बनाई है वह हिमाचल प्रदेश में भी बैन होनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस विवादित फिल्म को कुछ राज्यों ने बैन कर दिया है तथा हिमाचल में भी यह फिल्म बैन होनी चाहिए। भारतीय इतिहास को नष्ट करने के लिए बड़े पैमाने पर साजिश चल रही है।
विज्ञापन


इस साजिश के तहत जिन लोगों ने भारत को लूटा उन्हें महान बताया जा रहा है और जिन्होंने अपने देश के लिए प्राण दे दिए उन्हें आतंकवादी बताया जा रहा है।

फिल्म पदमावती में भी भारतीय इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई है। रानी पदमावती का गौरवशाली इतिहास रानी लक्ष्मीबाई की तरह है तथा उन पर की गई छींटाकशी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरों को महान, देशभक्तों को बताया जा रहा आतंकी

Himachal Mandi BJP MP Ram swaroop sharma demands for ban on padmavati movie

कुछ तथाकथित इतिहासकारों ने सिकंदर को महान, अकबर को ग्रेट बताकर हमारे वीर योद्धा महाराणा प्रताप, शिवाजी, आचार्य चाणक्य, चंद्रगुप्त मौर्य, गुरु गोबिंद सिंह को इतिहास के पन्नों से गायब करके इन वीर योद्धाओं को हाशिए पर धकेलने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि रानी पदमावती का गौरवशाली इतिहास बताता है कि उन्होंने कभी भी खिलजी के आगे घुटने नहीं टेके और हजारों वीरांगनाओं के साथ जौहर स्वीकार किया।

भारत की इन वीरांगनाओं पर प्रत्येक भारतीय को नाज है तथा जो भी फिल्म डायरेक्टर भारतीय इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करेगा उसे कभी भी माफ नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed