फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal local bodies election: BJP wins nagar parishad chamba nagar parishad dalhousie and  Nagar Panchayat Chowari

निकाय चुनाव: नगर परिषद चंबा, डलहौजी और नपं चुवाड़ी पर भाजपा का कब्जा

Mon, 11 Jan 2021 12:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Jan 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
himachal local bodies election: BJP wins nagar parishad chamba nagar parishad dalhousie and  Nagar Panchayat Chowari
सदर विधायक पवन नैयर के साथ नगर परिषद चंबा के विजेता उम्मीदवार। - फोटो : अमर उजाला

चंबा जिले के दो नगर परिषद और एक नगर पंचायत के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने बाजी मारी है। नगर निकाय चुनावों में जीत दर्ज करके बीजेपी ने विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल जीतकर मुख्यमंत्री की झोली में डाला है। नगर परिषद चंबा के 11 में 9 वार्डों पर भाजपा ने जीत हासिल की है जबकि नगर परिषद डलहौजी के नौ में से आठ वार्डों में भाजपा का परचम लहराया है वहीं नगर पंचायत चुवाड़ी के सात वार्डों में चारी पर भाजपा काबिज हुई है।

विज्ञापन


नगर परिषद चंबा में पहली मर्तबा होगा, जब बीजेपी सत्ता पर काबिज होगी। वहीं, नप डलहौजी और नगर पंचायत चुवाड़ी में दोबारा बीजेपी ने कब्जा किया है। कुल मिला कर रविवार देर रात आए चुनावी नतीजों ने कई दिग्गज नेताओं के समीकरणों को बदलने का काम किया है। नगर परिषद चंबा में बीजेपी ने 11 में से 9 वार्डों परी जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस को दो सीटों से ही संतोष करना पड़ा। यहां के चुनावी नतीजों ने सदर विधायक का कद ऊंचा किया है।
विज्ञापन


यहां उनकी पत्नी नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष और बीजेपी समर्थित उम्मीदवार नीलम नैयर ने दूसरी मर्तबा जीत दर्ज की है। इसके अलावा जनसाली वार्ड से चुनावी रण में उतरी सीमा कश्यप ने जीत की हैट्रिक लगाई है। कसाकड़ा वार्ड से देवेंद्र, हटनाला वार्ड से पुष्पा बडियाल, जुलाहकड़ी से तीर्थ सिंह, सुराड़ा वार्ड से उर्मिला देवी, सपड़ी वार्ड से नीशा बडियाल, धड़ोग से मेघना, सुल्तानपुर से सीमा कुमारी ने जीत हासिल की। कांग्रेस समर्थित अंजू कुमारी हरदासपुरा और खालिद मिर्जा ने चौगान वार्ड से चुनाव जीता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद डलहौजी में आठ सीटों पर भाजपा का कब्जा
नप डलहौजी के नौ वार्डों में भाजपा समर्थित आठ प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस एक ही सीट जीतने में कामयाब रही है। इसमें रीना जरयाल, अजय सिंह, रेणूबाला, ज्योति, संजीव पठानिया, रानी शर्मा, हरप्रीत सिंह, वंदना देवी ने जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी प्रतिमा ठाकुर ने जीत हासिल की है। 

 
नगर पंचायत भटियात के सात वार्डों में 4 पर भाजपा जीती
नगर पंचायत चुवाड़ी की बात की जाए तो यहां पर भी भाजपा पलड़ा भारी है। यहां चुनावों में चार वार्डों से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया है। जबकि कांग्रेस दो सीटों को जीतने में कामयाब हुई है। वहीं एक सीट में जीते प्रत्याशी को किसका समर्थन है इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed