फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal local bodies election: 102 year old Devku devi cast vote

निकाय चनाव: 100 साल की उम्र में भी बुजुर्गों में युवाओं जैसा जोश

Mon, 11 Jan 2021 12:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट/रिवालसर (मंडी)/चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट/रिवालसर (मंडी)/चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
himachal local bodies election: 102 year old Devku devi cast vote
102 साल की देवकू देवी - फोटो : अमर उजाला

शहरी निकाय चुनाव में मतदान के लिए 100 की उम्र में भी बुजुर्गों ने युवाओं की तरह जोश दिखाया। कई शतकवीर खुद तो कुछ परिजनों का सहारा लेकर मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। वहीं, दिव्यांग, नेत्रहीन और चलने में असमर्थ लोग भी मतदान करने में आगे रहे। बिलासपुर के घुमारवीं में पुराना बस अड्डा निवासी वयोवृद्ध सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक सदानंद गौतम ने 106 वर्ष की आयु में भी वोट डाला।

विज्ञापन


मंडी जिले के रिवालसर के वार्ड-5 की 102 साल की देवकू देवी, वार्ड सात की 102 वर्षीय प्रभी देवी डबरोग वार्ड की 102 इंद्री देवी सहित दर्जनों बुजुर्गों ने मतदान किया। चंबा के हटनाला वार्ड के 101 वर्षीय प्यार सिंह छड़ी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचे।

विज्ञापन

himachal local bodies election: 102 year old Devku devi cast vote
101 वर्षीय प्यार सिंह - फोटो : अमर उजाला

प्यार सिंह ने मतदान कर लोगों को मत का महत्व समझाया। लोगों से आह्वान किया कि वे मतदान जरूर करें। हमीरपुर भोटा की 102 वर्षीय हुक्मी देवी, 103 वर्षीय रोशन लाल, नादौन की 90 वर्षीय छोटू देवी, सुजानपुर की 98 वर्षीय सीता देवी ने भी मतदान किया।

राजगढ़ नगर पंचायत के चुनाव में 107 वर्षीय अमर सिंह ने मतदान किया। कुल्लू जिले में वार्ड-5 में दृष्टि बाधित भी मतदान करने पहुंचा। पत्नी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर दृष्टिबाधित दीपक ने वोट देकर मतदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम मतदान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed