फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal landslide in mandi cm virbhadra singh statement

मंडी हादसा: सीएम वीरभद्र बोले- जब तक सभी लापता न मिल जाएं, रेस्क्यू जारी रखें

Mon, 14 Aug 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 14 Aug 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
himachal landslide in mandi cm virbhadra singh statement

हिमाचल के जिला मंडी के कोटपुरी में भूस्खलन से दो बसों के दबने के बाद राहत एवं बचाव कार्य का मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जायजा  लिया। शनिवार देर रात हुए हादसे में कई लोगों के दबे होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने बचाव कार्य को और तेज करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने मलबे की जद में आए हर व्यक्ति को बाहर निकाले जाने तक ऑपरेशन जारी रखने को कहा है। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। बचाव कार्य में सेना, एनडीआरएफ, प्रदेश पुलिस और होमगार्ड के जवान जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को फौरी राहत तुरंत जारी करने के साथ घायलों का इलाज सरकार के खर्च पर करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने हादसे में हुए कुल नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को तुरंत मुआवजा देने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर मृतकों के प्रति शोक जताते हुए हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने लापता बताए जा रहे यात्रियों के सुरक्षित होने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ घटनास्थल पर स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह, परिवहन मंत्री जीएस बाली और पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने हर मृतक के परिजन को चार लाख का मुआवजा देने का एलान किया। वहीं परिवहन मंत्री बाली ने कहा कि परिवहन निगम की ओर से मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख की राहत राशि दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed